.

जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा फरार आरोपी *सोहेल खान उर्फ राजा उर्फ छोटू पिता शमशेर खान निवासी मनियावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर (उ.प्र.) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रकरण में आरोपी की पता तलाश हेतु दिनांक 29/08/2026 को टीम सराईपाली रवाना हुई थी, जहां पता चला कि आरोपी जिला जेल महासमुंद में निरुद्ध है। दिनांक 31/08/2026 को जे.एम.एफ.सी. न्यायालय सरायपाली के दा.प्र.क्र. 156/16 में दोषमुक्त होने पर रिहाई आदेश जारी होने की सूचना प्राप्त होने पर स.उ.नि. पाण्डेय के साथ टीम जिला जेल महासमुंद रवाना हुई।
जेल प्रहरी द्वारा रात्रि में लॉकअप बंद होने के कारण रिहा न करने पर टीम ने रात्रि मुकाम महासमुंद में किया।आरोपी के जेल से बाहर निकलते ही पूछताछ पर उसने अपना नाम सोहेल खान बताया तथा घटना के संबंध में अपना अपराध स्वीकार किया।जिला जेल महासमुंद के गेट के बाहर गवाहों के समक्ष 11:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी की पत्नी रिजवाना बेगम को दिया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय डभरा में पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शिव कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा।











