• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ के इस गांव में शराब पीने पर लगेगा 1,500 रुपये का जुर्माना, बनाने या बेचने पर 5 हजार, सामाजिक बहिष्कार भी होगा,

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों ने एकजुट होकर एक बड़ा फैसला लिया है। गांव में 1 सितंबर 2026 से पूर्ण शराबबंदी लागू हो गई है। अब गांव में न कोई शराब बनाएगा, न बेचेगा और न ही पिएगा।

यह निर्णय 20 अगस्त को ग्रामसभा में सर्वसम्मति से लिया गया। सरपंच मैनेजर राम, पूर्व सरपंच के प्रतिनिधि, ग्राम सुधार समिति, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर गांव को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का अभियान शुरू किया। 31 अगस्त तक जागरूकता रैलियां निकाली गईं, घर-घर जाकर समझाइश दी गई। अभियान में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रही।

 शराब बनाने या बेचने पर – 5,000 रुपये
• शराब पीते पकड़े जाने पर – 1,500 रुपये
• शराब पीकर विवाद या झगड़ा करने पर – 3,000 रुपये
• दूसरे गांव से शराब पीकर केवरी आने पर – 3,000 रुपये

नियम तोड़ने वालों का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। निगरानी के लिए ग्राम सुधार समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष पूर्व सरपंच के पति कुंतेय कुमार सिंह को बनाया गया है। समिति के सदस्य गांव के हर कोने पर नजर रखेंगे।

सरपंच मैनेजर सिंह ने कहा कि शराब ही गांव में विवादों और युवाओं के भविष्य बर्बाद होने की मुख्य वजह थी। इसलिए पूरा गांव एकजुट होकर यह कदम उठाया गया है। लखनपुर जनपद पंचायत की सीईओ खुशबू शास्त्री ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में ग्रामीण खुद आगे आकर शराबबंदी का संकल्प ले रहे हैं, यह सराहनीय है।

केवरी पंचायत की यह मुहिम अगर सफल रही तो जिले की अन्य पंचायतों के लिए मिसाल बन सकती है। गांव वाले अब नशे से मुक्त स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 87c48210-e88f-47d4-a58b-7af6e74d4482
    एडवोकेट एक्ट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ जिला अधिवक्ता…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

मोटर साइकिल चोरी के फरार आरोपी सोहेल खान उर्फ राजा उर्फ छोटू निवासी मनियावाला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार – थाना डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के इस गांव में शराब पीने पर लगेगा 1,500 रुपये का जुर्माना, बनाने या बेचने पर 5 हजार, सामाजिक बहिष्कार भी होगा,

हादसा नहीं, हत्या थी, पुलिस की बारीकी से पूछताछ में खुला राज

आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक

नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने आरोपी गिरफ्तार

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 172वीं महाआरती में पंडित नीरज उपाध्यायहुए शामिल

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in