• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्राम सकर्रा म 75 वर्षीय वृद्ध के हत्या कर शव ला तालाब म फेंके के मामला

मालखरौदा पुलिस ने चार घंटे के भीतर मामले का किया पर्दाफाश एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

➡️नाम पता आरोपी –

  1. भुवनेश्वर सारथी पिता स्व. रामनाथ सारथी उम्र 21 वर्ष, निवासी सकर्रा, थाना मालखरौदा जिला शक्ति
  2. एक 15 वर्ष का नाबालिग विधि से संघर्षरत किशोर --- मालखरौदा /बेलादुला; दिनांक 16.04.24 को थाना प्रभारी मालखरौदा राजेश चंद्रवंशी को सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम सकर्रा के दुलेश्वर बरेठ से मोबाइल से सूचना मिला कि, गांव के समारू सारथी उम्र करीबन 75 साल का शव जूना तालाब में पानी में उफला हुआ है । सूचना पाकर तत्काल थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने टीम के साथ ग्राम सकर्रा पहुंचे, जहां जूना तालाब में समारु सारथी का शव पानी में उफला मिला, शव को बाहर निकालने पर उसके सिर में चोट होना तथा खून निकला पाया गया, प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था । पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा मामले के गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल तथा अनुभागीय अधिकारी ( पुलिस) श्री मनीष कुंवर को घटनास्थल भेज भेजे थे, दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस द्वारा मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, शव पंचनामा करवाई में मृतक की मृत्यु उसका गला घोट कर तथा सर को पटक कर चोट पहुंचाकर आने से प्रतीत हो रहा था, मृतक के पुत्र के द्वारा मौके पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराने पर तत्काल मौके पर धारा 302 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत का विवेचना में लिया गया था तथा अलग-अलग टीम में पुलिस द्वारा आरोपियों के पिताजी किया जा रहा था, इस दौरान यह पता चला कि आरोपी भुवनेश्वर सारथी को एक नाबालिक बालक के साथ रात में मृतक के घर के आसपास देखा गया था, भुनेश्वर सारथी के द्वारा पूर्व में चोरी करना पाया गया था । संदेही भुवनेश्वर सारथी को पुलिस अभीरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात्रि करीब 11:00 बजे वह अपने नाबालिक साथी के साथ मृतक जो कि अपने घर में अकेला रहता था उसके घर में चोरी करने का योजना बनाकर गए थे इस दौरान मृतक के साथ उनका मारपीट हुआ, भुनेश्वर सारथी के द्वारा अपने पास रखे चुन्नी/ स्कॉर्प से उसका गला घोट कर घर के बाहर निकाल कर नाबालिग साथी के साथ मिलकर मृतक के सिर को पटक कर हत्या कर दिया, और मृतक के घर से₹1000 नगद तथा एक मोबाइल फोन को चोरी कर लिए । इसके पश्चात दोनों के द्वारा मृतक के शव को जूना तालाब में ले जाकर फेंक दिया गया था । दोनों आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी भुवनेश्वर सारथी से घटना में प्रयुक्त चुन्नी/ स्कॉर्प घटना के समय पहने खून लगे कपड़े ₹420 नगद, तथा नाबालिक से₹410 नगद, चोरी के मोबाइल तथा घटना के समय पहने कपड़े को जप्त किया गया है । पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए 4 घंटे की भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, दोनों आरोपियों को धारा – 302, 382, 394, 397, 201, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है जहां से उनको न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

Related Posts:

  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.06.16 PM
    थाना साइबर पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी…

Primary Sidebar

Latest News

चरित्र पर शक ने उजाड़ दिया घर! पति ने चाकू से पत्नी का गला रेता, झाड़ियों में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार

मरीन ड्राइव पर अचानक रुका CM साय का काफिला: मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’, दिए ₹1000; पूछा योजनाओं का हाल

दिव्या सिन्हा ने जीता स्वर्ण पदक

ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in