• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय

  • सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा कोरबा के घने जंगलों में घेराबंदी कर पकड़ा गया था
  • फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा और सभी को 50,000-50,000 रुपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया नाम आरोपी

1- मनोज कुमार पटेल निवासी कोरबा

2- नरेंद्र कुमार पटेल निवासी कोरबा

3- रामकुमार पटेल निवासी कोरबा

4- धरम चौहान निवासी नागरदा जिला शक्ति

  • जिले के SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे) के द्वारा आरोपीयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए थे निर्देश मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.05.2025 को थाना चाम्पा में एक गंभीर घटना हुई थी जिसमें चार आरोपियों के द्वारा एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था उक्त घटना उस समय घटी जब पिड़ीता अपने पिता के साथ घर पर थी आरोपी पूर्व परिचित थे और घटना वाले दिन उन्होंने पीड़िता के घर भोजन भी किया पिता के सो जाने के बाद सभी आरोपियों ने युवती को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए थे पीड़िता की मां के द्वारा घटना के संबंध में सूचना थाना चाम्पा को दी गई थी जिस पर थाना चाम्पा में आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान घटनास्थल का फोरेंसिक एक्सपर्ट से निरीक्षण कराया गया तथा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया गया, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया जिसमें आरोपियों की उपस्थिति दिखाई दी, सभी आरोपियों के मोबाइल का टावर लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से लिया गया जो सभी आरोपी घटना के समय उपस्थित दिखे, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना चाम्पा से थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम रवाना हुई थी जो घटना करने के बाद सभी आरोपी रायगढ़ कोरबा मार्ग से होते हुऐ नेपाल भाग रहे थे जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा करतला जिला कोरबा के घने जंगलों से पकड़ा गया था पुलिस टीम के द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था उक्त मामले में विवेचना कार्रवाई पूर्ण कर चारों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था जिसमें कोर्ट के द्वारा प्रकरण में जल्द सुनवाई किया गया और कोर्ट के द्वारा साक्ष्य सबूत के आधार पर चारों आरोपियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया है

पुलिस के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही और आरोपियों को सजा मिलने से पीड़िता और उसके परिजनों तथा आमजनों में पुलिस और न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास बढ़ा है

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता तत्कालीन थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय,प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, आरक्षक भूपेंद्र गोस्वामी,माखन साहू,अर्जुन यादव, हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    जांजगीर डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: शराब दुकान में…
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 11.51.14 AM
    उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम: अवैध ओनरेक्स कफ सिरप…
  • display_pdf-1201 copy
    छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के छह पदाधिकारी सदस्य मन ल…
  • 9d3xhbvb-1140x570
    आसाराम बापू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा…
  • india-nepal-dual-citizenship-case-1783223822
    भारत में आधार-वोटर कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का…
  • IMG_20260604_085209_1080_x_810_pixel-780x470
    सक्ती के तांदुलडीह दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला:…

Primary Sidebar

Latest News

दिव्या सिन्हा ने जीता स्वर्ण पदक

ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in