• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: शराब दुकान में लूट और दो गार्डों की हत्या का मामला, एक ही मामले आरोपियों को कई बार आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने कहा- जघन्य अपराध पर कड़ा दंड जरूरी…

  • जांजगीर डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: शराब दुकान में लूट और दो गार्डों की हत्या का मामला,
  • एक ही मामले आरोपियों को कई बार आजीवन कारावास की सजा,
  • कोर्ट ने कहा- जघन्य अपराध पर कड़ा दंड जरूरी…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर और शराब दुकान लूटकांड मामले में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाया है, दो निर्दोष गार्डों की हत्या कर लूटपाट करने वाले आरोपियों को माननीय सत्र न्यायालय ने कई धाराओं में दोषी मानते हुए एक से अधिक बार आजीवन कारावास की सजा दी है।

जांजगीर चांपा जिले के चांपा सिवनी में चर्चित शराब दुकान डबल मर्डर और लूटकांड मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों को कठोर दंड सुनाया है, माननीय जयदीप गर्ग, प्रधान सत्र न्यायाधीश, जांजगीर ने मामले की सुनवाई के बाद मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कई बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर ने बताया कि यह घटना 4 नवंबर 2023 की रात की है। सूचक जगजीवन प्रसाद वस्त्रकार ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे शराब दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ घर लौट गया था, जबकि सुरक्षा के लिए गार्ड यदुनंदन पटेल और जयकुमार सूर्यवंशी ड्यूटी पर मौजूद थे।

अगले दिन 5 नवंबर को सूचना मिली कि दोनों गार्डों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है और दुकान में लूटपाट हुई है, सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई, सहायक उपनिरीक्षक बी.एस. लकड़ा और निरीक्षक मनीष सिंह परिहार ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा तैयार कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच के दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए, जिसमें शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के एनवीआर को जब्त किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 537/2023 के तहत धारा 302, 397 और 460 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना पूरी की और न्यायालय में चालान पेश किया।

अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष तर्क दिया कि आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत रात में दुकान में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर दोनों गार्डों की बेरहमी से हत्या कर दी, यह अपराध अत्यंत गंभीर और समाज को झकझोर देने वाला है, इसलिए आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए, सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को दोषी करार दिया,

मुख्य आरोपी शिवशंकर चौहान उर्फ मुन्ना को धारा 302 के तहत 02 बार आजीवन कारावास, धारा 397 के तहत आजीवन कारावास और धारा 460 के तहत अतिरिक्त आजीवन कारावास सहित कुल 04 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं सह-आरोपी कृष्णा सहिस और मंगली बाई उर्फ माला सहिस को भी धारा 302 के तहत दो-दो बार आजीवन कारावास और धारा 397 के तहत आजीवन कारावास सहित कुल 03-03 बार आजीवन कारावास की सजा दी गई, सभी आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अर्थदंड की राशि जमा नहीं की जाती है, तो आरोपियों को प्रत्येक अपराध के लिए अतिरिक्त 6-6 माह का सश्रम कारावास भुगतना होगा। इस मामले में अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर ने प्रभावी पैरवी की, जिसके आधार पर न्यायालय ने यह कड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 9d3xhbvb-1140x570
    आसाराम बापू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • IMG_20260604_085209_1080_x_810_pixel-780x470
    सक्ती के तांदुलडीह दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला:…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in