• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

भारत में आधार-वोटर कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का फायदा ले रहे थे 27 नेपाली, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; DM के आदेश पर एक्शन

नेपाल और भारत दोनों की नागरिकता लेकर भारत में सरकारी योजनाओं को लाभ लेने वाले 27 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जानें बलरामपुर में सामने आया ये पूरा मामला क्या है।

यूपी के बलरामपुर में भारत-नेपाल दोनों देशों की सिटिजनशिप और पहचान से संबंधी कागजात रखने के आरोप में सीमावर्ती कोतवाली जरवा इलाके में 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी योजनाओं का फायदा भी लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार के मुताबिक, जिलाधिकारी की तरफ से की गई शिकायत के बाद इस मामले की पड़ताल कराई गई थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के लेटर के आधार पर की गई जांच रिपोर्ट के बाद यह एक्शन लिया गया है।

नेपाल के लोगों ने बलरामपुर में लिया सरकारी योजनाओं का लाभ

पड़ताल में पाया गया कि नेपाल के डांग जिले के कोईलाबास इलाके के कुछ लोगों ने खुद को बलरामपुर के बालापुर, तुलसीपुर क्षेत्र और शीतलापुर रिजवान गली का दिखाकर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र समेत अन्य भारतीय दस्तावेज बनवाए और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाया।

नेपाल और भारत दोनों की वोटर लिस्ट में मिला नाम

एसपी विकास कुमार ने आगे कहा कि जिन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है, उनके नाम भारत की वोटर लिस्ट के साथ-साथ नेपाल की वोटर लिस्ट में भी पाए गए हैं। पड़ताल के दौरान, यह भी सामने आया कि लिस्ट में शामिल अब्दुल रहमान पुत्र कल्लू अनवरडीह के गांव बालापुर में रहता नहीं है, जबकि अब्दुल अजीज सिद्दीकी की कुछ महीने पहले मौत हो चुकी है। इसके बावजूद उनके नाम कई अभिलेखों में दर्ज पाए गए, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

भारतीय दस्तावेजों का किया दुरुपयोग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में यह साफ हुआ है कि संबंधित लोगों के नाम नेपाल और भारत दोनों देशों की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। इसके अलावा, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करके सरकारी स्कीमों का फायदा लेने की बात भी सामने आई है। उन्होंने ये भी कहा कि यह मामला पहचान छिपाने, भारतीय दस्तावेजों के दुरुपयोग और सरकारी अभिलेखों में गलत जानकारी रजिस्टर कराने से जुड़ा है।

संबंधित विभागों के रिकॉर्ड से किया जा रहा मिलान

जरवा थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विस्तार से जांच शुरू कर दी है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि सभी कागजातों का सत्यापन हो रहा है और संबंधित विभागों से रिकॉर्ड का मिलान कर पड़ताल आगे बढ़ाई जा रही है। पड़ताल में सामने आने वाले फैक्ट्स के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts:

  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
     जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़…

Primary Sidebar

Latest News

दिव्या सिन्हा ने जीता स्वर्ण पदक

ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in