• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आसाराम बापू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार… तुरंत सरेंडर का आदेश

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है. जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने आज (बुधवार. 27 मई) यह फैसला सुनाया.

हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच की डिवीजन बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते हुए निचली अदालत द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है. फिलहाल पैरोल पर बाहर चल रहे आसाराम को कोर्ट ने तुरंत सरेंडर करने का आदेश जारी किया है. आसाराम अंतरिम जमानत पर है, लेकिन अब उन्हें सरेंडर करना होगा. दो दिन पहले ही उनकी जमानत की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ाई गई थी.

शिल्पी और शरतचंद को सजा से राहत

कोर्ट ने आसाराम समेत तीन आरोपियों की तरफ से दायर अपीलों पर फैसला सुनाया. इस दौरान कोर्ट ने साफ किया कि नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. हालांकि इस केस में सह आरोपी शिल्पी और शरतचंद को सजा से राहत मिली है. कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है.

रेप केस के आरोप में आसाराम गिरफ्तार

अगस्त 2013 में जोधपुर स्थित आश्रम में एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप केस के आरोप में आसाराम को गिरफ्तार किया गया था. लंबी सुनवाई के बाद जोधपुर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 25 अप्रैल 2018 को उन्हें दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इसी मामले में सह-आरोपियों शरद और शिल्पी को 20-20 साल की सजा दी गई थी. ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सभी आरोपियों ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील दायर की थी.

हाईकोर्ट में 16 फरवरी से 20 अप्रैल 2026 तक डे-टू-डे सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष ने अपने-अपने पक्ष में विस्तृत दलीलें पेश कीं. बेंच ने 20 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद इस मामले पर आज फैसला सुनाया गया.

क्या है मामला

दरअसल यह मामला तब में सुर्खियों में आया था, जब एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि धार्मिक उपचार और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के बहाने उसे आश्रम बुलाया गया, जहां उसके साथ यौन शोषण और दुष्कर्म किया गया.पुलिस जांच, मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया था. फिलहाल आसाराम अभी पैरोल पर बाहर हैं.

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    जांजगीर डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: शराब दुकान में…
  • IMG_20260604_085209_1080_x_810_pixel-780x470
    सक्ती के तांदुलडीह दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला:…
  • WhatsApp Image 2025-05-10 at 2.27.41 PM
    तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण_सक्ती द्वारा राष्ट्रीय…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ae04b884-d41f-4f78-b52b-5a2c493dcdcf
    20 साल का सजायाप्ता, पैरोल से फरार आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp Image 2026-07-10 at 5.46.52 PM
    NHRSJC ने वर्ल्ड डे फॉर इंटरनेशनल जस्टिस पर किया वृक्षारोपण.

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in