• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

दो अलग अलग प्रकरण म शामिल लूट करोइया आरोपि ला पकड़े म थाना अकलतरा पुलिस अऊ सायबर सेल जांजगीर ला मिलीस सफलता

दो अलग अलग प्रकरण में शामिल लूट करने वाले आरोपियों को पकडने में थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर सेल जांजगीर को मिली सफलता

आरोपियों द्वारा थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत रास्ता रोक कर लूट की घटना को दिया था अंजाम

आरोपियों के विरूद्ध धारा 309(4), 3(5), 310 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी

  1. अमन कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर हाल मुकाम अमोरा रोडर कालोनी थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा।
  2. सूरज कुमार घृतलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी फोकटपारा ग्राम अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

मामले का ‍संक्षिप्ता विवरण इस प्रकार है दिनांक 24.01.2024 के 20:20 बजे घटना स्थल अमरताल नेशनल हाईवे रोड गोदाम के पास आरोपियों के द्वारा बिलासपुर निवासी एक युवती के एक्टीवा गाड़ी एवं एक आई फोन 15 मोबाईल जुमला रकम 185000 रूपये को लूट कर भाग गये कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

इसी प्रकार प्रार्थी नारद कुमार कश्यप निवासी किरारी थाना अकलतरा का मोटर सायकल एच एफ डिलक्स तथा एक मोबाईल जुमला कीमती 60,000/- रूपये को लूटकर भाग गये कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 309(4), 3(5), 310(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा के निर्देशन एवम श्री उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर के मार्गदर्शन तथा श्री प्रदीप कुमार सोरी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में लूट की आरोपियों की पता साजी हेतू साईबर सेल जांजगीर एवं थाना अकलतरा से टीम गठित किया गया था। जिसके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों एवं लूटे गये मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी ।

⏩ हाईवे रोड में लगें एवं आस पास लगे ग्रामों में सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी 01.अमन कुमार साहू निवासी बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर हाल मुकाम अमोरा रोडर कालोनी थाना मुलमुला 02. सूरज कुमार घृतलहरे निवासी फोकटपारा ग्राम अमोरा थाना मुलमुला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया अपने कथन में बताया कि दिनांक घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से 01. एक्टीवा गाड़ी एवं एक आई फोन 15 मोबाईल जुमला रकम 185000/- रूपये एवं 02. एक नग एच एफ डीलक्स क्रमांक CG-11 AT-8518 तथा एक नग वीवों 19 कंपनी का टच स्क्रीन वाला मोबाईल जुमला किमती 60,000/- रूपये एवं आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग किये गये दो नग मोटर सायकल बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.01.2025 को न्यायिक रिमाण्डर पर भेजा गया है, प्रकरण के अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी लगातार जारी है ।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा उप निरीक्षक पारस पटेल प्रभारी साइबर सेल,सउनि दाऊलाल बरेठ, बी.पी. खाण्डेकर प्र.आर शरीफुद्दीन खान, आर. शेषनारायण साहू, गौकरण राय, भूषण राठौर थाना अकालतरा एवं सउनि विवेक कुमार सिंह प्रआ मनोज तिग्गा ,विवेक सिंह ठाकुर, प्रदीप दुबे, सहबाज अहमद, सायबर सेल जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • 967b63c9-3584-4dc6-a911-fc5715c46b82
    ⏺️ रात म रास्ता रोकके लूटपाट कारोइया 01 फरार आरोपी…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • c5709848-86b7-49c8-8deb-7065d5f64706
    थाना मुलमुला क्षेत्र म 80 हजार रुपए के वाशिंग पाउडर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in