• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

⏺️ रात म रास्ता रोकके लूटपाट कारोइया 01 फरार आरोपी अऊ 01 विधि ले संघर्ष करके बालक ल पकड़े म थाना अकलतरा पुलिस ल मिलिस सफलता।

प्रकरण के पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर।

⏺️ आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ भोला उम्र 29 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा।

⏺️ आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (4), 3(5), 310 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

⏩ मामले का ‍संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 24.01.2025 को रात्रि करीब 08.00 बजे घटना स्थल थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत तरौद आम रोड के पास आरोपियों द्वारा प्रार्थी नारद कुमार कश्यप निवासी किरारी थाना अकलतरा का मोटर सायकल एच एफ डिलक्स तथा एक मोबाईल जुमला कीमती 60,000/- रूपये को लूटकर भाग गये थे जिसकी सूचना पर रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 309(4), 3(5), 310(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ प्रकरण की विवेचना दौरान हाईवे रोड में लगें एवं आस पास के ग्रामों में लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी 01.अमन कुमार साहू निवासी बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर हाल मुकाम अमोरा रोडर कालोनी थाना मुलमुला 02. सूरज कुमार घृतलहरे निवासी फोकटपारा ग्राम अमोरा थाना मुलमुला के द्वारा घटना घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.01.2025 को न्यायिक रिमाण्डर पर भेजा जा चुका है।

⏩ लूट प्रकरण की फरार आरोपियों की पातासाजी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवम अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग में फरार आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ भोला एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मुखबिर सूचना से उनके सकुनत से पकडा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ भोला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • f1687aab-0b1f-47cd-829d-0359de429d86
    दो अलग अलग प्रकरण म शामिल लूट करोइया आरोपि ला पकड़े…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp-Image-2024-05-18-at-18.37.50
    मोटर साइकिल, लेपटॉप अऊ कैमरा चोरी करने वाला विधि ले…
  • be015479-eb9f-4507-a128-986971477ba0
    थाना जांजगीर क्षेत्रअंतर्गत नहरिया बाबा हनुमान मंदिर…
  • b431d6f3-d6cb-4e41-b510-5aa70901d930
    रात्रि म खड़ी ट्रेलर ले डीजल चोरी कारोइया रास्ता…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in