• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना मुलमुला क्षेत्र म 80 हजार रुपए के वाशिंग पाउडर खरीदी के नाम ले धोखाधड़ी कारोइया महिला सहित कुल 03 आरोपि 72 घंटा के भीतर म पकड़े म मिलिस सफलता

साइबर टीम एवं थाना मुलमुला पुलिस की संयुक्त करवाई

⏺️ आरोपियों द्वारा (किराना व्यवसायी) को मोबाईल के माध्यम से फोन कर अपने आप को किराना व्यवसायी होलसेल का डिलकर बताकर वासिंग पाउडर का आडर लेकर किया गया था धोखाधड़ी

⏺️ चोरी के मोबाइल का उपयोग कर रची थी ठगी की साजिश साइबर टीम जांजगीर के कुशल कार्यक्षमता से सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।

⏺ ठगी किये गए मशरुका की शत प्रतिशत बरामदगी घटना में प्रयुक्त मोबाइल, स्कुटी एंव पीकअप जप्त, कुल किमती 6,40,000 को किया गया बरामद

⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 318(4),317(2) 61(2) बीएनएस के तहत् की गई कार्यवाही

⏺️ गिरफ्तार आरोपी का नाम

  1. बिजेन्द्र घृतलहरे उम्र 38 वर्ष निवासी धुरवाकारी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर
  2. चिंतन घृतहरे उम्र 44 वर्ष सा. हरदी पोस्ट ओखर चौकी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
  3. सपना कुर्रे उम्र 29 वर्ष सा. पताईमोड थाना पचपेडी जिला बिलासपुर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गणेश प्रसाद अग्रवाल निवासी वार्ड क्र 14 थाना शहर भाठापारा जिला बलौदाबजार थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 25.05.2025 को अपने वाहन 407 में एक्टीव व्हाइट वासिंग पाउडर 110 बोरी कुल वनज 26 क्विंटल 40 किलो ग्राम किमती 80,000/ रूपये को लोड कर चालक जितेन्द्र बांधे को मुलमुला भेजा गया था। जो वासिंग पाउडर खरीदने वाला एक व्यापारी द्वारा वाहन चालक को झांसे में लेकर उक्त वासिंग पाउडर को अपने द्वारा लाये गये पीकअप बोलेरो वाहन में खाली कराकर षड्यंत्र पूर्वक बेईमानी से प्राप्त कर अपने साथ ले गया कि सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

⏩ धोखाधड़ी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तत्काल साइबर टीम को संदेहियों का पता तलाश करने निर्देशित किया जो टेक्निकल इनपुट के आधार पर मुख्य आरोपी बिजेंद्र धृतलहरे को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य सहयोगी चिन्तन धृतलहरे, सपना कुर्रे बताया तथा ग्राम कोसा में उक्त वांसिग पाउडर को छिपाकर रखना बताया। तीनो से पृथक पृथक पूछताछ करने पर दिनांक 25.05.25 को मुलमुला से धोखाधडी कर ले जाना जुर्म करना स्वीकार करने पर समक्ष गवाहों के मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने-अपने कथन में बताये की एक साथ योजना बनाकर गणेश प्रसाद अग्रवाल निवासी भाठापारा (किराना व्यवसायी) को मोबाईल के माध्यम से फोन कर अपने आप को किराना होलसेल डिलकर बताकर एक्टीव व्हाईट वासिंग पाउंड 110 बोरी का आडर लेकर अपने आप को मुलमुला का व्यवसायी होना बताया तब व्यापारी गणेश प्रसाद अग्रवाल द्वारा दिनांक 25.05.2025 को अपने वाहन 407 में लोडकर चालक विजेन्द्र बांधे को मुलमुला भेजा गया व्यापारी द्वारा चालक विजेन्द्र से पैसा मांगने पर समान डिलवर के बाद नगदी देने का झांसा देकर मुलमुला बुलाया और उक्त वाहन से एक्टीव व्हाईट वासिंग पाउंड 110 बोरी को किमती 80000/ रूपये को में अपने वाहन पीकअप बेलेरो मैक्स सफेद कलर क्र. सी.जी. 10 ए.जेड 0410 में मजदूरो से लोडकराकर बिजेन्द्र कुमार घृतहरे ड्राईवर को झांसे में लेकर चलो आगे में पैसा दे रहा हूं कहकर बिजेन्द्र कुमार अपने एक्टीवा वाहन से वहां से भाग गया चितन घृतलहरे अपने वाहन पीकअप में एक्टीव व्हाईट वासिंग पाउंड 110 बोरी को लोडकर व्यास नगर होते हुये मेरी मायका ग्राम कोसा थाना मुलमुला ठगी किये गये समान व्हाईट वासिंग पाउंड को ग्राम कोसा थाना मुलमुला मायका घर में छिपाकर रखे है एंव घटना में प्रयुक्त वाहन को पीकअप एंव एक्टीवा मो.सा. को कोसा बजार चौक के पास खडा किये है घटना में प्रयुक्त मोबाईल को विजेन्द्र कुमार घृतलहरे से गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। विवेचना दौरान आरोपीगणों के विरूध्द अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, आर.सहबाज खान ,आर. गिरीस कश्यप, प्रदीप दुबे, थाना मुलमुला से सउनि हेमलाल महिलांगे, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्रधान आर. राजमणि द्विवेदी, आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • 129a218b-6ecc-4fda-aee1-3959efb04729
    हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत जिला जांजगीर चाम्पा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in