• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

“एक राखी साइबर जागृति की” अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

  • लगभग जिले में 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को “साइबर जागृति की राखी” बांधी गई
  • जांजगीर-चांपा पुलिस की अभिनव पहल – जिले के 432 गांव में एक साथ गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश
  • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा एक राखी सायबर जागृति की यह अभियान
  • जिसका सर्टिफिकेट गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के राज्य प्रमुख द्वारा SP जांजगीर को कार्यक्रम के दौरान प्रदाय किया गया
  • सायबर जागृति रखी तैयार करने में जिला पुलिस के साथ मिलकर जिले के महिला कमांडो, महिला स्व सहायता समूह एवं जिला जेल के कैदियों का सराहनीय योगदान रहा

जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन- जागरूकता हेतु चलाए गए अभिनव अभियान “एक राखी साइबर जागृति की” का आज जिलेभर में सफल एवं ऐतिहासिक शुभारंभ किया गया।

जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह
मुख्य कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, तथा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छ.ग. की राज्य प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, सायबर प्रभारी भास्कर शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा राखी के पवित्र बंधन को साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि जिस प्रकार राखी बहन की रक्षा का संकल्प है, उसी प्रकार हम सबको एक – दूसरे को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने का संकल्प लेना है।

जिले की 432 गांव, समस्त शहरी वार्डों, शासकीय कॉलेजों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, शासकीय कार्यालयों में जांजगीर-चांपा पुलिस, ग्राम कोटवार एवं महिला कमांडो द्वारा एक-दूसरे को “साइबर जागृति की राखी” बांधी गई और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की शपथ दिलाई गई।

लोगो को दी सायबर के संबंध में विस्तृत जानकारी

आमजन को फर्जी लिंक पर क्लिक न करना, अनजान कॉल पर OTP/बैंक डिटेल शेयर न करना, सोशल मीडिया पर सतर्क रहना, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगी पहल

इस व्यापक एवं एक साथ आयोजित अभियान के अवलोकन हेतु गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छ.ग. की राज्य प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा को आमंत्रित किया गया था। जिसके द्वारा जिलेभर के कार्यक्रमों का सत्यापन किया गया। एक ही समय में 432 गांव में साइबर जागरूकता की यह पहल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रही है, जो जांजगीर-चांपा पुलिस के लिए गौरव की बात है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की यह पहल गांव से शहर तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

“राखी का बंधन, साइबर सुरक्षा का संकल्प – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-08-26 at 8.44.54 AM
    पदस्थ कलेक्टर ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 2.29.18 PM (1)
    पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल पर…
  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 3.31.11 PM
    पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के…

Primary Sidebar

Latest News

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्रीमान रमेश सिंहा 4 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त…

ऽ बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार ।।

नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in