• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी के तालाब किनारे चल रहा था कोरेक्स का काला कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दबोचा थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

  • 25 नग मादक कफ सिरप/कोरेक्स सिरप कीमत लगभग 5,075 रुपये, परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, नगदी 950 रुपये बरामद प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चांपा जिले में नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री पर चाम्पा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप, नगदी रकम और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवरण दिनांक 11 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिवनी मंडल तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली कफ सिरप/कोरेक्स सिरप की बिक्री कर रहा है।

सूचना की तस्दीक के बाद थाना चाम्पा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ काला बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। थाना चांपा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू दिवाकर (35 वर्ष) निवासी बालपुर थाना चाम्पा बताया। जिसके कब्जे से काले बैग में रखी 25 नग मादक कफ सिरप/कोरेक्स सिरप बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 5,075 रुपये बताई गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BM 5855 तथा 950 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

मामले में थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 222/26 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, श्याम राठौर सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-05-09 at 3.20.48 PM
    नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ 02 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2025-04-02 at 4.37.51 PM
    प्रतिबंधित नशा के सिरप के साथ बिक्री कारोइया 02…
  • 43cd6f9c-c2c1-4209-ad3d-6328d3e611ee (1)
    ⏺ नशीली दवा खपाने वाला गिरोह के भण्डाफोड़, आरोपी गिरफ्तार।
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 11.51.14 AM
    उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम: अवैध ओनरेक्स कफ सिरप…
  • WhatsApp Image 2025-03-24 at 6.53.54 PM
    थाना चांपा क्षेत्र म अवैध नशीली गोली बिक्री कारोइया…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in