• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बाजार से मोबाइल चोरी करने के मामले में एक मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

  • सायबर थाना और कोतवाली जांजगीर की संयुक्त कार्यवाही
  • आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाना में हुआ 4 मामला पंजीबद्ध
  • आरोपीगण झारखंड से छत्तीसगढ़ आकर करते थे मोबाइल चोरी
  • पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बुधवार बाजार और आसपास के जिले में कर रहे थे चोरी
  • आरोपी को लिया गया है पुलिस रिमांड में और मोबाइल बरामद, साथी आरोपियों का हो सकता है खुलासा
  • चोरी में बाद मोबाइल को भेज देते थे भारत के बाहर नेपाल

गिरफ्तार आरोपी मोहन महतो और रमेश महतो उम्र 30 वर्ष निवासी बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहेब गंज झारखंड

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21/10/26 को प्रार्थी धनंजय कुमार शुक्ला निवासी पुराना मदन पेट्रोल पंप के सामने जांजगीर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की शाम 6:30 बजे बुधवारी बाजार जांजगीर में सब्जी खरीदने गया हुआ था जो अपना सैमसंग गैलेक्सी कंपनी का मोबाइल को अपने अमित के सामने जब में रखा हुआ था जो सब्जी लेने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोबाइल को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 869/26 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी क्रम में क्रमशः प्रार्थी (1) शिवनारायण सोनी निवासी जांजगीर, (2)प्रमोद कुमार तिवारी निवासी तागा मूलमुला एवं (3) संतोष कुमार कश्यप निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण ने भी थाना उपस्थित आकर कि यह लोग भी बुधवारी बाजार जांजगीर में सब्जी खरीदने गए थे जो उक्त तीनों का भी मोबाइल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 870/ 26, 871 /26, 875/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम किया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात आरोपी के संबंध में पता तलाश किया गया जो जो दौरान विवेचना रेलवे स्टेशन नैला में एक व्यक्ति संदेहास्पद रूप से घूम रहा है की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम मोहन महतो पिता रमेश महतो निवासी झारखंड का होना बताया तथा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जांजगीर साप्ताहिक बाजार में लोगों से भीड़ भाड़ में मोबाइल चोरी करना तथा अपने पास रखना बताया जिसके आधार पर आरोपी के कब्जे से चार नग मोबाइल कुल जुमला कीमती 1,14,500रु को बरामद किया गया हैं।

पूछताछ पर आरोपी मोहन महतो पिछले 25-30 दिनों से चम्पा में किराया का रुम लेकर रह रहा था एवं अपने दो अन्य साथी के साथ रह रहा था, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी था जिसे अपने गांव तीनपहाड़ साहेब गंज झारखंड में एक माह की ट्रेनिंग दी गई थी जिसमें भीड़ भाड़ इलाके में गूंगा बच्चा बनकर उपर पाकेट में रखे मोबाइल को कैसे निकालना है बताया गया था, पकड़े जाने पर गूंगा बनने का नाटक करता था, छोटे बच्चे देखकर गूंगा बच्चा देखकर डांट फटकार कर छोड़ देते थे पूर्व में बाजार, मेला, भीड़ भाड़ वाले जगह में कई बार चोरी किया है।

छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा चोरी करने के लिए अपने साथी के साथ आया था , चम्पा में किराए के रूम में रहकर आसपास के जिलों में जाकर यह मोबाइल चोरी करते थे और मोबाइल को वापस झारखंड ले जाते थे जहां से वह मोबाइल भारत से बाहर के देश में भेज दिया जाता था ।

प्रकरण में अन्य आरोपी की पता तलाश किया जा रहा है तथा गिरफ्तारशुदा आरोपी का पृथक से पुलिस रिमांड
प्राप्त कर और चोरी के मोबाइल होने के संबंध में पूछताछ किया जाता है।

उपरोक्त कार्यवाही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में थाना साइबर जांजगीर से सउनि विवेक सिंह प्र आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, सरदार बलबीर, आर प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, शाहबाज अहमद, माखन साहू म आर अंजना लकड़ा तथा थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना जांजगीर से उप निरीक्षक दिलीप सिंह, बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पांडे, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • india-nepal-dual-citizenship-case-1783223822
    भारत में आधार-वोटर कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in