• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

  • रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर NHRSJC (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष ने किया नमन

शक्ति:हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग विधि के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक जागरण का महान प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के एक महान ऋषि और संस्कृत साहित्य के आदि कवि थे। उन्होंने कालजयी महाकाव्य ‘रामायण’ की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुँचाया। उनका यह अवदान सामाजिक समरसता की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक व
प्रेरणादायी कदम है।
चितरंजय पटेल ने आगे कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना के बल पर कोई भी व्यक्ति न केवल अपने जीवन में अमूल्य परिवर्तन ला सकता है, बल्कि समाज सुधार की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उनके विचार आज के आधुनिक युग में भी समाज को सद्भाव, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देते हैं। साथ ही, वे समाज में समरसता और समानता की भावना को और मजबूत करते हैं।
अधिवक्ता पटेल ने केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश के महापुरुषों के योगदान और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में देश भर में वाल्मीकि जयंती का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ रही है और सामाजिक समरसता का संकल्प और दृढ़ हो रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-10-24 at 8.20.06 PM
    शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब
  • देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन', वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48वीं जन्मजयंती के अवसर पर हुआ आयोजन, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की उपस्थिति बनी गौरव का पल
    देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी…
  • WhatsApp Image 2025-04-22 at 5.19.36 PM
    कांकेर जिला के प्रसिद्ध युवा कवि लिकेश धृतलहरे,…
  • WhatsApp Image 2025-10-07 at 12.07.00_b1bd4958
    डागा कॉलोनी बरपाली चौक चांपा शरद पूर्णिमा पर बिखरी…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'जैविक खेती अभियान', पौधरोपण, कॅरियर मार्गदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम 6 जुलाई को, वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा के तत्वावधान में बनाहिल के ऋषभ महाविद्यालय में होगा आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48 वीं जन्म जयंती…
  • WhatsApp Image 2026-04-11 at 9.35.27 PM
    NHRSJC ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि…

Primary Sidebar

Latest News

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in