
महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्स्थापन की दिशा में धर्म सशक्त पहल …
अधिवक्ता चितरंजय
सक्ति। स्थानीय श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 180वीं महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस गरिमामयी आयोजन में अतिथि के रूप में तपेश शर्मा सपत्नीक शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिवार के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस भव्य महाआरती में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है, जिसके लिए वे हनुमान लला के चरणों में नमन करते हैं।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह महाआरती न केवल धर्म और संस्कृति का संदेश दे रही है, बल्कि समाज में महाआरती सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन में सशक्त कदम है।
महाआरती के पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का अत्यंत मनमोहक व दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-आरती संपन्न कराई। जिसमें सुबह का श्रृंगार शिवानी अग्रवाल के सौजन्य से कराया गया।

•सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी, सपना क्षमा, शिवांश, निखिल देवांगन के द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत सौरभ शर्मा, गीतेश पांडे, एकांश बरेठ, पायल देवांगन, आदित्य अग्रवाल, सपना क्षमा, शिवांश,प्रियल देवांगन, भावेश अग्रवाल के द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था यातायात थाना सक्ति, अमित तंबोली एवं पप्पू खर्रा के द्वारा की गई थी।कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इसमें संध्या वैष्णव, लीलावती वैष्णव, चमेली देवांगन सहित मंदिर परिवार की बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों व मातृशक्ति ने सहभागिता दर्ज की।
उल्लेखनीय है कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं को हनुमान लला के दर्शन लाभ कराने के लिए “हमारे हनुमान” यूट्यूब चैनल के माध्यम से महाआरती का जीवंत (लाइव) प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि इस ऐतिहासिक पल की खूबसूरत फोटोग्राफी अमित तंबोली द्वारा की गई। आज का विशेष सम्मान तपेश शर्मा, अरुण शर्मा के कर कमलों से चमेली देवांगन को दिया गया।











