• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ब्रह्मकुमारीज के प्रयास से निखर रहा है बच्चों का व्यक्तित्व .

बच्चों के चरित्र,आचरण और भावनात्मक शैली को बेहतर बनाने से होगा सर्वांगीण विकास…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

बालकबालिकाओं के चरित्र, व्यवहार, और भावनात्मक शैली को बेहतर बनाने की प्रक्रिया ही व्यक्तित्व विकास है और इस हेतु ब्रह्मकुमारीज, शक्ति कुंज सेंटर, सक्ती प्रेरणा समर कैंप के माध्यम से बेहतर ढंग से प्रयासरत है, यह बात उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने ब्रह्मकुमारीज सेंटर में आज बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन को देखकर कहा कि ब्रह्मकुमारीज बहनें अपने सामाजिक सरोकार के तहत प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयासरत हैं तथा उनका प्रयास प्रशंसनीय होने के साथ ही समाज के लिए अनुकरणीय हैं क्योंकि इस अवसर पर बच्चों को अपने आप को समझने के साथ अपनी कमजोरियों को दूर कर और बेहतर बनने की प्रेरणा मिलती है। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी तुलसी बहन के मार्गदर्शन एवं ब्रह्माकुमारी रचना बहन के सान्निध्य में आयोजित प्रेरणा समर कैंप में शकुंतला बहन , कांति बहन, शांति बहन, आरती बहन आदि ब्रह्मकुमारीज बहनों के द्वारा बच्चों को नृत्य, सामान्य ज्ञान, ड्राइंगपेंटिंग के साथ अनुशासन, संस्कार एवं मेडिटेशन राजयोग आदि का नित प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही चेतन भाई के द्वारा आत्म रक्षार्थ कराते का भी प्रशिक्षण दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने बताया कि सात दिवसीय प्रेरणा समर कैंप का समापन २३मई २०२५ को होगा जिसमें सात दिवसीय समर कैंप में प्रशिक्षित प्रतिभागियों के द्वारा हासिल प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया जाएगा तथा अतिथियों के द्वारा प्रतिभाओं का अभिनंदन किया जाएगा।आज इन पलों करीब ५० बालक_ बालिकाओं के साथ ही अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • प्रशासन ने किया समर कैंप का शुभारंभ
    प्रशासन ने किया समर कैंप का शुभारंभ
  • WhatsApp Image 2026-05-23 at 6.18.36 AM (1)
    ब्रह्मकुमारीज नशा मुक्ति जागरूकता रथयात्रा में नशा…
  • b8cd44f6-f8c7-4530-ba39-f7a40d9b07e7
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह शक्ति…
  • WhatsApp Image 2025-07-01 at 17.04.42_e6d62a25
    डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों किया गया सम्मान…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • 82b19474-cbda-4213-9a2f-d70f5b59e5e6
    ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल असोंदा म मनाइस वार्षिक उत्सव

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in