• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ब्रह्मकुमारीज नशा मुक्ति जागरूकता रथयात्रा में नशा मुक्त भारत…स्वस्थ भारत का हुआ आगाज…

राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सामाजिक बुराइयों को दूर करने सतत प्रयत्न शील हैं ब्रह्मकुमारीज…

अधिवक्ता चितरंजय

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संगठन राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने सतत प्रयत्नशील है, यह उद्गार राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने ब्रह्माकुमरीज संगठन के नशा मुक्त भारतस्वस्थ भारत के आह्वान के साथ नगर के हृदय स्थलअग्रसेन चौक शक्ति में आयोजित नशामुक्ति जागरूकता रथयात्रा के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में नशे के कारण सुख_शांति के बजाय विवाद और अपराध बढ़ रहे है तथा परिवार उजड़ रहे हैं तब ब्रह्मकुमारीज बहनों के नशामुक्ति जागरूकता रथयात्रा निश्चित रूप से सांस्थिक सरोकार की दृष्टि से भारतीय समाज के लिए बड़ा कदम है जिससे जुड़कर हम सब राजयोग के माध्यम से अपने परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित करें।


इन पलों में ब्रह्माकुमारिज सेंटर शक्ति की मुख्य संचालिका तुलसी बहन ने बताया कि उनकी संस्था अखिल भारतीय स्तर पर नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है जिसमें भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय का सहयोग संगठन को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि हम राजयोग को आत्मसात कर तनावमुक्त एवं नशामुक्त जीवन प्राप्त कर सकते है जिसके लिए हर व्यक्ति ब्रह्मकुमारीज सेंटर में निःशुल्क राजयोग प्रशिक्षण प्राप्त कर नशामुक्ति के साथ स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन को हासिल हर सकता है।


आज शाम नगर के हृदय स्थल में आयोजित इस ऑडियो विजुअल रथ यात्रा के माध्यम से नशे की बुराइयों और नष्ट हो रहे जीवन को बड़े ही सहज कथानक फिल्म के माध्यम से दिखाया गया जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यान से देख कर नशे की बुराइयों को महसूस कर उससे दूर रहने का संकल्प लिया। इन पलों में ब्रह्मकुमारीज परिवार, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, गायत्री परिवार तथा नगर के गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • b8cd44f6-f8c7-4530-ba39-f7a40d9b07e7
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह शक्ति…
  • 03
    ब्रम्हाकुमारिज सेंटर ने सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान…
  • WhatsApp Image 2026-07-17 at 9.04.37 AM
    अघरिया समाज के रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • WhatsApp Image 2025-05-21 at 12.53.06 PM
    ब्रह्मकुमारीज के प्रयास से निखर रहा है बच्चों का…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in