• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह शक्ति कुंज म मनाइस महिला दिवस

महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के प्रोत्साहन का पर्व है महिला दिवस… अधिवक्ता चितरंजय पटेलभारत में हर वर्ष ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू के जन्म जयंती पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है तथा यह दिवस महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने महिलाओं के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में किए गए कार्यों और योगदान का स्मरण कर उन्हें प्रोत्साहित करने का पर्व है, यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष (विधि)एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शक्ति कुंज, सक्ती में ब्रह्माकुमारी बहनों का अभिनंदन करते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारी बहनें संपूर्ण विश्व में तपस्विनी की तरह स्वयं साधनारत रहकर राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से सुखी और समृद्ध समाज की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं जिनका अभिनंदन करते हुए हमारा संगठन गौरवान्वित है।


इन पलों में ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने मानवाधिकार संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता भी समाज सेवा के ध्येय के साथ सर्व समाज के उत्थान के लिए सजग है तथा आज नारी शक्ति का सम्मान कर रहे जो प्रशंसनीय पहल है।


आज इन पलों में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मीडिया सेल प्रमुख योम लहरे, जिला सचिव उदय मधुकर व रेवती नंदन पटेल, महिला सेल अध्यक्ष कांता यादव, मीडिया से रामावतार साहू, ईश्वर गबेल अधिवक्ता, पद्मिनी चितरंजय पटेल, लखन शर्मा आदि लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही

Related Posts:

  • 03
    ब्रम्हाकुमारिज सेंटर ने सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान…
  • WhatsApp-Image-2023-08-27-at-11.14.38-AM
    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शक्ति…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-08-04 at 4.50.29 PM
    नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के शुभारंभ पर…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in