• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल असोंदा म मनाइस वार्षिक उत्सव

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारित करना विद्यालय का दायित्व… आचार्य राजेंद्र शर्म

संस्कारित शिक्षा से ही राष्ट्र का सर्वांगीण प्रगति… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल असोंदा का वार्षिकोत्सव हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र शर्मा के मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ पश्चात अतिथि स्वागत के उपरांत मुख्य अभ्यागत ने अपने संबोधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारित करना विद्यालय का महती दायित्व है जिसे ज्ञानकुंज शिद्दत से निभाएगा तभी विद्यालय अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा।
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि


संस्कारित शिक्षा से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है तभी समाज खुशहाल और समृद्धिशाली होगा । अधिवक्ता चितरंजय ने आगे कहा कि एक युवा जब अपने स्वार्थ से परे बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ प्रयासरत है तब अभिभावकों को भी कंधे से कंधे मिलाकर विद्यालय के प्रति अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए तो वहीं विशिष्ट अतिथि व जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने बच्चोंके प्रस्तुति को काबिल ए तारीफ बताया ।


इन पलों में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के गेंद राम प्रधान, बी डी चौहान की गरिमामय उपस्थिति रही तो वहीं कार्यक्रम सफल संचालन मिथिलेश प्रधान ने किया तो आभार प्रदर्शन करते हुए स्कूल संचालक विनोद साहू ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि उम्मीद है आप सबका प्रेम स्नेह और आशीर्वाद हमेश मिलता रहेगा।
तथा को कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शीतल यादव, हम केवट, सुनीता लहरे, नेहा राठौर, प्रिया महंत, कविता यादव, नीतू राठौर, कुसुमलता सिदार, शालिनी पटेल आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अभिभावक गण एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही ।

Related Posts:

  • 7dce1fd2-9a0d-47be-9e4e-f5d55ea786b1
    मालती देवी पब्लिक स्कूल म सासंद कमलेश जांगड़े के…
  • WhatsApp-Image-2023-09-07-at-5.00.45-PM
    आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155
    सक्ति जिला पत्रकार संघ का पुनर्गठन, तपेश शर्मा बनाए…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • WhatsApp Image 2025-09-21 at 20.16.11_600ca4f6
    अधिवक्ता चितरंजय ने संगठन प्रमुखों के साथ आध्यात्मिक…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in