• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बलौदा बाज़ार हिंसा अपडेट : चंद्रशेखर की चेतावनी के बाद भी भीम आर्मी पर सख्ती, अब पूर्व ज़िलाध्यक्ष हिरासत में ओम प्रकाश बंजारे

बलौदा बाज़ार हिंसा मामले में 7 जुलाई को एक और गिरफ़्तारी हुई है। गिरफ़्तार आरोपी जांजगीर-चाँपा ज़िले का भीम आर्मी का पूर्व ज़िला अध्यक्ष भी रह चुका है। इससे पहले बीते शनिवार 6 जुलाई को यूथ कांग्रेस का ज़िला अध्यक्ष भी गिरफ़्तार किया गया था।

BALODA BAZAR. बलौदा बाजार बवाल मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारियां जारी हैं। पुलिस के निशाने पर बवाल के लिए उकसाने वाली भीम आर्मी है। पुलिस ने अब भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पुलिस भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री कार्यकारिणी सदस्य को भी गिरफ्तार कर चुकी है। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण ने 04 जुलाई को छत्तीसगढ़ आकर गिरफ्तारियों का विरोध किया था और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस पर चंद्रशेखर की चेतावनियों का कोई असर नहीं पड़ा है।

10 जून को सतनामी समाज के द्वारा अमरदास गुफा गिरौदपुरी में जैतखम्ब को छतीग्रस्त किए जाने की घटना की सीबीआई जाँच को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। बेक़ाबू भीड़ ने नारे लगाते हुए तोड़फोड़, पत्थरबाज़ी की। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में घुसकर कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आग लगा दी थी। आगजनी में 100 से अधिक वाहनों को नुक़सान पहुँचना था। पुलिस इस घटना के बाद से ही लगातार सीसीटीवी फुटेज, वायरल फोटो व वीडियो और भी अन्य तकनीकी विश्लेषणों के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ़्तारी कर रही है। अब तक 156 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। भीम आर्मी के सदस्य हो रहे निरंतर गिरफ़्तार
पुलिस ने अपनी अंतरिम जाँच में ही ये खुलासा कर दिया था कि भीड़ को उकसाने और कलेक्ट्रेट परिसर में आगज़नी की घटना को अंजाम देने में भीम आर्मी के सदस्यों का मुख्य रूप से हाथ है। इसके बाद पुलिस ने लगातार भीम आर्मी के सदस्यों को गिरफ़्तार किया। इपमें भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, उपाध्यक्ष दिनेश आज़ाद , महासचिव रामस्वरूप महिलांगे समेत बहुत से सदस्य मौजूद है। इसी क्रम में 7 जुलाई रविवार को भीम आर्मी के जांजगीर-चाँपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष ओमप्रकाश बंजारे को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। 27 वर्षीय ओमप्रकाश बंजारे जैजैपुर ज़िला सक्ती का निवासी है और वर्तमान में चकरभाठा बिलासपुर में रहता था। ओमप्रकाश बंजारे वर्तमान में बिलासपुर में रह कर वकालत की पढ़ाई कर रहा है।

चंद्रशेखर के दौरे से पुलिस के एक्शन में कमी नहीं
4 जुलाई को भीम आर्मी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से निर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। भटगाँव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर भीम आर्मी के सदस्यों को दोषी बना रही है। चंद्रशेखर आज़ाद ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि गिरफ़्तारी करने के बाद भीम आर्मी के सदस्यों को पुलिस के द्वारा जूतों और लाठियों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। माननीय न्यायालय के सामने पेश करने में देरी की जा रही है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार को चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि अगर पुलिस इस बर्बरता को बंद नहीं करती है तो 10 दिन बाद वह जेल भरो आंदोलन करेंगे। चंद्रशेखर के दौरे के बाद ऐसा माना जा रहा था की भीम आर्मी के सदस्यों की गिरफ़्तारी में कमी आ सकती है पर इसका उलट होते हुए दिख रहा है और भीम आर्मी के सदस्यों की गिरफ़्तारी लगातार हो रही है। कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्य भी गिरफ़्तार
शनिवार शाम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया था। इनमें एक प्रवीण महिलांगे बालोद ज़िले का निवासी था जिस पर आगज़नी की घटना के दौरान हिंसा एवं कार का शीशा तोड़ कर लैपटॉप मोबाइल और हार्ड डिस्क चोरी करने का आरोप था। पुलिस द्वारा जारी वीडियो और फोटो में प्रवीण के हाथ में लैपटॉप साफ़ देखा जा सकता था। साथ ही बलौदा बाज़ार ज़िले के यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को भी गिरफ़्तार किया गया था और उससे पहले एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा की गिरफ़्तारी की पुष्टि भी 25 जून को पुलिस द्वारा की गई थी। मामले में अब तक 156 आरोपियों की गिरफ़्तारी की पुष्टि पुलिस द्वारा की जा चुकी है।

Related Posts:

  • Untitled-1-5
    बलौदा बाज़ार अपडेट : भीम आर्मी के उपाध्यक्ष आऊ…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…
  • 114f2576-7edb-44ea-b30d-2e3c4e71d1f0
    फरार अपराधि मन के विरुद्ध विशेष अभियान जांजगीर-…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in