• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

फरार अपराधि मन के विरुद्ध विशेष अभियान जांजगीर- चाम्पा पुलिस के बड़े कारवाही –कुल 80 फरार वारंटि मन होइन गिरफ्तार।

जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया।

⏺️ 48 घंटे तक लगातार चलाएं गए अभियान में 36 स्थायी वारंटी,44 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

⏺️ गंभीर अपराधों में शामिल वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे: गिरफ्तार किए गए वारंटी हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, बलवा, मारपीट जैसे संगीन अपराधों में वांछित थे।

⏺️ 20 वर्षों से फरार वारंटी भी गिरफ्तार जिसमें थाना जांजगीर क्षेत्र के दो स्थायी वारंटी, जो हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला कर वर्षों से फरार थे, जिसको पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की।

⏺️ थाना चाम्पा क्षेत्र का एक लूट के आरोपी वारंटी जो लूट की घटना को अंजाम देकर 2 वर्षों से फरार था, जिसको भी चाम्पा पुलिस टीम ने पकड़ने में सफलता पाई।

⏺️ सभी गिरफ्तार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत वारंट तामील कर सम्बंधित माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शांति बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल नेतृत्व में तथा,
DSP श्री जितेन्द्र खुंटे, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में थाना/चौकियों में फरार स्थायी/ गिरफतारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीम गठित किया जाकर विशेष अभियान चलाया गया,।
जिसमें थाना जांजगीर: 13 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थायी वारंट,
चौकी नैला 04 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थायी वारंट
, थाना अकलतरा 13, गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट
, थाना चाम्पा 16 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट
, थाना नवागढ़ 01 गिरफ्तारी वारंट,
थाना बलौदा: 01 गिरफ्तारी वारंट,
थाना पामगढ़ 02 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट,
थाना शिवरीनारायण 02 स्थायी वारंट,
थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना
बम्हनीडीह 02 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट,
थाना सारागांव 05 गिरफ्तारी वारंट
कुल मिलाकर जिलेभर से 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप द्वारा सभी वारंटियों को सुधरने हेतु चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में पुनः अपराध करते पाए गए तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।
एवं
अभियान के अगले चरण में सभी ऐसे लोग जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालयों द्वारा समंस नोटिस जारी किए गए है एवं ऐसे आरोपी जो जमानत पर है पेशी तिथि में स्वयं न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो जाएं अन्यथा जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही भी की जाएगी

⏩ जांजगीर-चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु कृतसंकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • ec4b1e6c-18ac-440b-b429-58a4298d4a7f
    विशेष अभियान के तहत जिला सक्ती म कई साल ले फरार…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in