• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी

ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

 

जैजैपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही समय है, लेकिन राजनीतिक दलों से जुड़े तमाम दावेदारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। कांग्रेस में टिकट मांगने वाले की लंबी फेहरिस्त है। यहां दो पंचवर्षीय से बसपा के केशव प्रसाद चंद्रा है यहां के विधायक है जो जनताओं के बीच मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं लेकिन कुछ चीजों को लेकर लोगों मे भारी आक्रोश नजर आ रहा है, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है लेकिन जैजैपुर में बसपा विधायक हैं।अब कांग्रेस यहां अपना और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाना चाहती है, जैजैपुर में कांग्रेस की बात करें तो यहां कांग्रेस और बसपा का कांटे टक्कर दिख रहा है। यहां पार्टी से विधायक बनने दर्जन भर दावेदार घुम रहे हैं लेकिन इसमें चार दावेदार का नाम चल रहा जिसमें बलराम(बल्लु गौंटिया) राजेश लहरें, बालेश्वर साहु, चौलेश्वर चंद्राकार का नाम शामिल हैं,ये चारों विधानसभा में घुम घुम कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने एवं सरकार का योजना जन जन तक पहुंचाने काम कर रहे हैं।साथ ही ये चारों बसपा विधायक केशव चंद्रा का राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में चंद्रा,साहु समाज के अलावा सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति वोटरों संख्या अधिक है। लेकिन सामान्य सीट होने के कारण प्रत्याशी चुनने में सभी चीजें का विचार विमर्श पार्टी की शीर्ष नेतृत्व को तय करना पड़ेगा।एक बार कांग्रेस से महंत रामसुंदर दास जी जी विधायक बनने थे उसके बाद कांग्रेस 10वर्ष से चुनाव जीत नहीं पायी है। पिछले चुनाव में कांग्रेस से अनिल चंद्रा को प्रत्याशी बनाया था जो क्षेत्र की जनता में पकड़ न होने कारण कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था इसलिए कांग्रेस इस बार सोच समझकर प्रत्याशी बनाऐगी जो नये चेहरे है किसके ऊपर दांव लगाती है।यह तो आने वाला समय ही बताएगा। पुनः चंद्रा समाज साहु या अन्य वर्ग पर भरोसा करती है। चुनाव नजदीक आते नये नये चेहरे उभर सामने आ रहा है। इसमें से एक नाम बलराम(बल्लु )चंद्रा जो सामान्य सीट से आते है जो लम्बे समय से राजनीति में पैर जामए हुए हैं नगर पंचायत उपाध्यक्ष, अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष पद रहकर क्षेत्र मे अच्छा पकड है। दुसरा दावेदारों में बालेश्वर साहु जो बम्मनीडीह के जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला युवा कांग्रेस सक्ति अध्यक्ष है जो साहु समाज में अच्छी खासी पकड़ है, लगातार क्षेत्र पार्टी मजबूत करने में लगे ह हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश लहरें क्षेत्र भर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर सभी वर्गों अच्छी पकड है।साथ क्षेत्र समस्या को निराकरण कर संगठन मजबुत करने में लगे हुए हैं। बसपा विधायक केशव प्रसाद चंद्रा के कट्टर राजनीति विरोधी माने जाते है‌। अनुसूचित जाति से आते हैं। समान्य सीट होने के कारण पार्टी अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को सामान्य सीट से टिकट देती है तो पार्टी प्रबल मजबुत दावेदार हो सकते हैं। चौलेश्वर चंद्राकार वर्तमान में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी है। प्रदेश स्तर में बढ़िया पकड़ है पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगे हुए है ।अब देखना होगा की कांग्रेस पार्टी किसको टिकट देती है और जैजैपुर विधानसभा से विधायक बनता है।यह तो आने वाले समय ही बताएगा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जैजैपुर विधानसभा में एक ऐसा प्रत्याशी है जो कांग्रेस का विधायक बनाने में मील का पत्थर साबित कर सकता है जनताओं के दिलों में राज करने वाला' आलोक सोनवानी
    जैजैपुर विधानसभा में एक ऐसा प्रत्याशी है जो कांग्रेस…
  • IBC24-News-Web-News-Thumbails-12-7_V_jpg--1280x720-4g
    18 जनवरी ले लग ही अचार संहिता?.. एक दिन पहली निकाय…
  • WhatsApp-Image-2023-09-03-at-3.50.15-PM-1
    जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस से राजेश को मिला मौका…
  • WhatsApp-Image-2023-11-04-at-22.54.41
    ऐसा गांव जहां आजादी के बाद आज भी नहीं बनी सड़क,…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in