• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बलौदा बाज़ार अपडेट : भीम आर्मी के उपाध्यक्ष आऊ महासचिव गिरफ़्तार, गिरफ़्तारी डेढ़ सौ पार

BALODA BAZAR. 10 जून को सतनामी समाज द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में भीड़ के आक्रोशित होने के बाद संयुक्त कार्यालय में आगज़नी की घटना सामने आयी थी। उसके बाद से ही लगातार पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया, फोटो व वीडियो, सीसीटीवी के फुटेज और भी अन्य तकनीकी विश्लेषणों के आधार पर आरोपियों की गिरफ़्तारी जारी है।

इसी क्रम में 3 और आरोपियों की गिरफ़्तारी पुलिस ने की है जिनमे भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव भी शामिल है।

अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष की भी गिरफ़्तारी
25 जून को पुलिस ने बताया था कि भीम आर्मी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े की गिरफ़्तारी की गई है, अब बलौदा बाज़ार पुलिस ने आज प्रेस को जानकारी दी है कि 27 जून को भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कठौतिया और प्रदेश महासचिव रामस्वरूप महिलांगे को हिरासत में ले लिया है। इनके साथ भीम आर्मी के ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सोनवानी की भी गिरफ़्तारी हुई है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

अब ये चढ़े पुलिस के हत्थे
1. विजय सोनवानी उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 भटगाँव जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़
2. रामस्वरूप महिलांगे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सरसकेला थाना डभरा जिला शक्ति
3. दिनेश कुमार कठौतिया उम्र 33 वर्ष निवासी भाटापारा थाना कोसीर ज़िला सारंगढ़-बिलाईगढ़

Related Posts:

  • Untitled-1-copy-1
    बलौदा बाज़ार हिंसा अपडेट : चंद्रशेखर की चेतावनी के…
  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • WhatsApp-Image-2023-11-14-at-20.36.14
    सर्व सतनामी समाज 100 गवां महाबैठक में इंजी. आनंद…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • चौहान समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी को लेकर समाज ने खोला मोर्चा
    चौहान समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in