• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

टांगी से प्राण घातक हमला कर, कान काटने वाला आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर थाना अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • अपने पैसे को वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए प्रार्थी पर किया हमला
  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त –
  • गिरफ्तार आरोपी शनि केंवट उम्र 45 वर्ष निवासी खोंड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा जिले के थाना अकलतरा , क्षेत्र का मामला, अपने दिए 10 हजार रुपये मांगना एक शख्स को भारी पड़ गया। आरोपी ने गाली- गलौच करते हुए टांगी से हमला कर प्रार्थी का दाहिना कान काट दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी शनि केंवट को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय निवासी खोंड अकलतरा ने 08.06.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई, पिछले साल दिवाली से पहले आरोपी शनि केंवट उम्र 45 वर्ष निवासी खोंड से जान -पहचान होने से उसको मकान बनवाने के लिए 10,000 रुपये दिए थे।

08 जून की रात करीब 8 बजे प्रार्थी ने शनि केंवट को गांव में देखा और अपना पैसा मांगा। इस पर आरोपी भड़क गया और बोला “तेरा पैसा नहीं दूंगा”। और आरोपी, प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और गाली -गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने टांगी से प्रार्थी पर हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी का दाहिना कान कट गया और खून निकलने लगा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अप. क्र. 327/2026 धारा 118(2), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृव में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर, आरोपी शनि केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद कर जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा Asi सुरेंद्र कश्यप, Hc शरीफुद्दीन खान का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-07-12 at 3.45.53 PM
    बालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर…
  • WhatsApp Image 2026-05-17 at 12.57.51 PM
    शनि जयंती पर श्री शनि मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब…
  • 7e35f9a5-8b30-488b-ac6d-7655aa3fc8ee
    पैसा मांग कारोइया आरोपी महिला ल उतारिस मौत के घाट…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • Screenshot_2024-11-18-17-34-11-64_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
    आरक्षक शनि जोशी का हुआ प्रधान आरक्षक के रूप में पदोन्नति….

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in