• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ता चितरंजय ने संगठन प्रमुखों के साथ आध्यात्मिक माहौल में मनाया जन्मदिवस…

शुभचिंतकों की आशीर्वाद और दुआ ही मेरा संबल… अधिवक्ता चितरंजय


  • Sakti अंचल के ख्यातिलब्ध अधिवक्ता तथा अधिकांश आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक जगत के सिपहसालार, समाजसेवा की मिसाल एवम लोकप्रिय चितरंजय पटेल अधिवक्ता उच्च न्यायालय ने अपनी ५८वां जन्म दिवस गरिमामय व अध्यात्मिक वातावरण में देव पूजन एवं ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ मनाया।

  • आज श्री राधाकृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी में राधा कृष्ण का दर्शनपूजन के बाद श्री गायत्री शक्ति पीठसक्ती परिवार के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के पश्चात केक काट कर लोगों से जन्मदिवस पर आशीर्वाद और दुआएं प्राप्त किया।
    अधिवक्ता चितरंजय के जन्मोत्सव के इन पलों में उनके अनुज एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अधिवक्ता कमल किशोर पटेल व मित्रों के साथ अंचल के पत्रकार संघ, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति, जिला मिडिया ग्रुप, प्रगतिशील सतनामी समाज, अखिल भारतीय अघरिया समाज, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, जिला अधिवक्ता संघ शक्ति आदि संगठनों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने चितरंजय पटेल को जन्म दिवस की बधाई एवम् शुभ कामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया।
    इस अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान दिव्य दरबार पेंड्रवा के पंडित अजय उपाध्याय सपरिवार पहुंचकर अधिवक्ता चितरंजय पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। विदित हो कि हर साल चितरंजय पटेल के जन्म दिवस को लेकर विभिन्न संगठनों में से पूर्व से उत्साह रहता है क्योंकि चितरंजय पटेल हर पल लोगों के साथ मदद के लिए तत्पर रहते हैं फलस्वरूप आज भी बरसते पानी में भी शुभ चिंतकों ने गायत्री मंत्र के साथ बर्थडे सांग गाकर उन्हें बधाई दिया। इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय के जन्मोत्सव पर आयुष विभाग की ओर से डा उत्तम गबेल, डॉ अनिल पटेल एवं उनकी टीम ने प्रातः से लोगों की निःशुल्क चिकित्सा जांच के साथ औषधि वितरण किया गया।
    इस अवसर पर प्रातः से देर शाम तक चल रहे जन्मदिवस के आयोजन में भारी बरसात के बाद भी उनके परिजन, मित्र और सहयोगियों को उत्साह से लबालब देख कर अधिवक्ता चितरंजय ने कहा कि आप सबका आशीर्वाद एवं दुआ ही मेरा संबल है जिसके दम हम लोगों के लिए कुछ कर पाते हैं।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-09-18 at 19.06.03_98bcd3df
    राजमिस्त्री कल्याण संघ ने मनाया भगवान विश्वकर्मा जयंती…
  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 01.06.15_0e0f3f56
    राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी में मध्यरात्रि मनाया…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 09.08.24_b5898e0b
    दही हांडी महोत्सव आज़ ! ब्रज मंड़ल की तर्ज पर…
  • WhatsApp Image 2025-08-16 at 19.59.31_7181673e
    अघरिया समाज ने राधाकृष्ण मंदिर में मनाया जन्माष्टमी उत्सव…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in