• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब

गणपति बप्पा के दरबार में भजिया पकौड़ों के साथ गीत संगीत की सजी महफिल …

सक्ती। राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में भगवान श्री गणेश की आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया जिसमें नारीशक्ति अपनी आरती की थाल सजा कर स्वयं सजी धजी नजर आई जो धर्म व अध्यात्म के दरबार के लिये अच्छा संदेश है। विदित हो कि ऑफिसर्स कॉलोनी में सामूहिक रूप से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर बच्चों, महिलाओं एवं मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस संबंध में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि शक्ति नगर के विद्वान पंडित ओमप्रकाश चौबे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ प्रतिदिन पूजन आरती विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है तथा इसी क्रम में द्वितीय दिवस शुभ पंचमी में सामूहिक आरती पूजन के साथ गणपति बप्पा से क्षेत्र की सुख- समृद्धि की कामना की गई।

आरती पूजन के बाद ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी प्रधान आरक्षक तेज कुमार गबेल ने जसगीतों की शानदार प्रस्तुति दी तो वहीं कॉलोनी निवासी रवि यादव के गणेश जी की आरती के साथ भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया और गणेशोत्सव का माहौल भक्तिमय हो उठा, पश्चात मांदर ढोलक आदि वाद्य यंत्रों के थाम पर आयोजन समिति के केशव बघेल, नरसिंह, रामेश्वर प्रसाद भैना, जे पी चंद्रा, ईश्वर साहू, मूलचंद चंद्रा आदि ने देर रात तक भजन कीर्तन के साथ शमां बांधकर गणपति बप्पा की सेवा किया।
आज कॉलोनी के पूर्व पार्षद समेलाल गबेल के द्वारा भजिया_ जलेबी का प्रसाद श्री गणेश जी को अर्पित किया गया जिससे लोगों ने छक कर भोग प्रसाद भोग प्रसाद का आनंद लिया।
गौरतलब है कि लंबे अरसे बात ऑफिसर्स कॉलोनी में सामूहिक गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है फलस्वरूप गणेशोत्सव आयोजन को लेकर मोहल्लेवासियों में विशेष उत्साह है। गणपति पंडाल में बच्चों एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के साथ प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-09-14 at 9.30.22 PM
    राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम
  • WhatsApp Image 2026-09-17 at 12.36.12 AM (1)
    राधाकृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी में गणेशोत्सव के…
  • Untitled-1 copy
    श्रीगणेश चतुर्थी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1
    मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की…
  • WhatsApp Image 2025-10-22 at 09.15.20_461c783b
    दिव्य दरबार, पेंड्रवां धाम पहुंचे उच्च न्यायालय…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in