• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है योग :- श्रेया अग्रवाल

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में राजधानी सहित नौ जगहों पर योग का आयोजन

रायगढ़ :- योग मनुष्य को रोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है प्रतिस्पर्धा की वजह से समाज में असुंतलन की स्थित पैदा हो रही है। असंतुलन का सबसे बुरा असर मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ा है। यही वजह है की जीवन शैली की वजह से जुड़ी बीमारियां तेजी से पैर पसार रही है। एलोपैथ की पद्धति रोगों के उपचार से एक नई व्याधि को जन्म देती है जबकि आर्युवेद एवम योग रोगों के उपचार के साथ साथ शरीर को भविष्य के लिए स्वस्थ रखता है इसके लिए सभी धर्म जाति क्षेत्र के लोगो को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उक्त बाते अंतराष्ट्रीय योग दिवस कर ओजस योग मंदिर की संस्थापक श्रेया अग्रवाल ने राजधानी में आयोजित निःशुल्क योग शिविर के दौरान कही। अग्रवाल सभा रायपुर की युवा इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा पतंजलि योग समिति रायपुर एवं अग्रवाल सभा कचना – विधानसभा मोहल्ला समिति के सहयोग से अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21/06/2024 को अग्रसेन धाम छोकरा नाला रायपुर में वैदिक हवन एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया था। ओजस योग मंदिर हमर छत्तीसगढ स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ की मुहीम के जरिए घर घर योग की अलख जगाने के लिए प्रतिबद्ध है। ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में राजधानी में श्रेया अग्रवाल ने योग प्रशिक्षण दिया जिसमे 200 लोगो ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कु . श्रेया अग्रवाल जी ने लोगो को योग का महत्व, उसके उद्देस्य एवं विभिन्न योग आसान बताये और योगाभ्यास करवाया, साथ ही भक्ति भावना से ओत प्रोत भजन कीर्तन करवाया। स्काय पॉवर प्लांट के एम. डी. विकास अग्रवाल जी के निर्देशन में प्रधानपाठक जगत नारायण चौधरी, सरपंच देव राठिया, राजकुमार पटेल, हरीश पटेल, चंद्र पटेल की मौजूदगी में ओजस योग मंदिर के प्रशिक्षक जितू यादव ,रश्मी वैष्णव ने प्रातः 7 से 8 बजे योग शिविर का आयोजन किया जिसमें 85 लोगो शामिल हुए । दूसरा शिविर बाल सुधार गृह में संस्था प्रमुख पुष्पा यादव की मौजूदगी एवम दिव्या तिवारी के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ।
प्रातः 6 से साथ बजे तक ओजस योग मंदिर के प्रशिक्षक सुष्मिता, चांदनी ने शिविर में 32 लोगो को योग का प्रशिक्षण दिया। तीसरा ऑन लाइन शिविर प्रातः 7.30 से 8.30 बजे बहन यशोदा ,उमा द्वारा आयोजित किया गया जिसमें खरसिया बाराद्वार नागपुर अंबिकापुर ग्वालियर से जुड़े 35 योग साधकों को योग प्रशिक्षण दिया गया। चौथे योग शिविर का आयोजन द मसल्स फैक्ट्री ग्रैंड माॅल में संस्था प्रमुख रूपाली शर्मा की मौजूदगी में किया गया।
योग प्रशिक्षक आस्था, मोहिनी ने इस शिविर में 25 लोगो को प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया। एनटीपीसी लारा के एस्क्यूटिव डायरेक्टर अनील कुमार एवम एच आर प्रमुख पंकज गुप्ता की उपस्थिति में पांचवे शिविर का आयोजन किया गया था। योग प्रशिक्षक भावना, अर्पणा, सुमन के जरिए प्रातः 6:30 से 8:00 बजे तक 50 लोगो को योग प्रशिक्षण दिया गया। छठवा शिविर जे सी आई रायगढ़ सिटी के तत्वाधान में संस्था प्रमुख विकास अग्रवाल, एवम मुकेश केडिया, दीपक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल सहित 25 लोगो की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। योग प्रशिक्षक विद्या, पायल , भूमि,चांदनी ने प्रातः 7 से 8:30 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया। सातवा शिविर मुख्य अधिक्षक डाक घर के तत्वाधान में नरेन्द्र कुमार राजपाल एवम प्रवीण बंसल की मौजूदगी में प्रातः 6 से 7.30 बजे तक हुआ।ओजस योग मंदिर से जुड़ी प्रशिक्षक पुष्पा शर्मा, सोनाली ने इस दौरान 60 लोगो को प्रशिक्षण दिया। आठवा शिविर चैतन्य नगर में लायंस क्लब व चैतन्य नगर समिति द्वारा आयोजित विशाल योग महोत्सव ओजस योग मंदिर परिवार के साथ मिलकर भव्य रूप से मनाया गया। 100 से अधिक प्रतिष्ठित एवम गणमान्य लोगो ने
इस विशाल आयोजन में शिरकत करते हुए ओजस योग मंदिर के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। 21 जून योग दिवस को योग करते हुए इस दिवस की शांति और स्वास्थ्य दिवस के रूप मे मनाया। शिविर में रामू भैया ,डॉ अजय गुप्ता,रघुवीर वाधवा,मनोज भैया ,विजय भैया , अरुण भैया , आनंद भैया , राजेश भैया , संजय भैया ( अविष्कार), अशोक भैया , ब्रजमोहम भैया ,कमल सरिया अनीता दीदी , रेणु दीदी , रेखा दीदी, सविता दीदी, संजय भाई (पथिक) की विशेष उपस्थिति रही। मानव कल्याण के इस आयोजन में योग साधको ,योग शिक्षकों, की विशेष रूप से सहभागिता रही। प्रातः 7 से 9 बजे तक अनवरत चले इस शिविर में लायंस क्लब व चैतन्य नगर योग समिति प्रमुख मनोज अग्रवाल एवम विजय अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा।

पुत्री श्रेया ने राजधानी में तो पिता संजय ने रायगढ़ में सिखाया योग


आम जनमानस को योग सिखाने की धुन में रमे इस परिवार की बानगी देखते ही बनती है। दो दशकों के लिए योग सेवा हेतु समर्पित संजय अग्रवाल व उनकी बेटी ने सैकड़ों योग साधक तैयार किए। योग हेतु उनका पावन संकल्प समाज में व्याप्त असाध्य रोगों को दूर करने में मददगार साबित हो रहा है। योग दिवस पर पिता संजय ने चैतन्य नगर वासियों को योग सिखाया तो बेटी श्रेया ने राजधानी में अग्रोहधाम में योग प्रशिक्षण दिया वही योग मंदिर से जुड़े प्रशिक्षकों ने सात जगहों में योग प्रशिक्षण दिया। योग के क्षेत्र में स्त्युत्य योगदान हेतु संजय अग्रवाल के परिवार का योगदान अविस्मरणीय एवम सराहनीय है।

लायंस क्लब एवं चैतन्य समिति ने संजय अग्रवाल को किया सम्मानित
लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल चैतन्य कॉलोनी समिति अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने संजय अग्रवाल को योग गुरु की उपाधि देकर शाल श्रीफल से सम्मानित किया। पिछले एक दशक से संजय अग्रवाल कॉलोनी वासियों को लगातार योग के लिए प्रेरित किया इस हेतु वे लगातार कॉलोनी मे निवास रत सभी परिवारों से संपर्क कर योग के लिए अनुरोध करते रहे उनकी सकारात्मक प्रेरणा की वजह से चैतन्य नगर कॉलोनी वासी योग के लिए प्रेरित हुए इस हेतु वे उनके आभारी रहेंगे

Related Posts:

  • नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
    नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…
  • WhatsApp-Image-2026-05-14-at-19.10.14-860x484
    रायपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार: कई पंप…
  • 42c8d0f7-f6ab-41d1-bc58-894d42b30841
    जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in