• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राजमिस्त्री कल्याण संघ ने मनाया भगवान विश्वकर्मा जयंती…

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी में विराजित हैं भगवान विश्वकर्मा…

राज मिस्त्री कल्याण संघ शक्ति ने आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शर्मा के सान्निध्य में पूजा अर्चना किया तथा सबके कल्याण की कामना करते हुए भगवान विश्वकर्मा के समक्ष मत्था टेका। पश्चात सभी राज मिस्त्री राधाकृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी, शक्ति में विराजित भगवान विश्वकर्मा के दर्शन पूजन के लिए पहुंचे जहां सबने मिलकर पूजन के साथ संध्या आरती कर भोग प्रसाद वितरण किया
विदित हो कि अंचल में ऑफिसर्स कॉलोनी के श्री राधाकृष्ण मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति विराजित है जिसे राज मिस्त्री कल्याण संघ ने संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के पिता स्व घनश्याम सिंह पटेल की प्रेरणा से वर्षों पूर्व स्थापित किया गया है जिसका देख_भाल उनके सान्निध्य में ही होता रहा है।
आज इन पलों में उपस्थित अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सबको भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि शक्ति नगर के साथ ही राज मिस्त्री कल्याण संघ के लिए गौरव का विषय है कि अंचल में ऑफिसर्स कॉलोनी अवस्थित राधा कृष्ण मंदिर में विराजित भगवान विश्वकर्मा की प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति ही एकमात्र मूर्ति है जो वर्षों पूर्व से विराजित है तथा आप सबसे आग्रह है कि इस मंदिर की प्रतिष्ठा को बनाये रखने आप सभी राजमिस्त्री नियमित रूप से मंदिर में आकर भगवान का दर्शन पूजन कर अपने दायित्व निर्वहन के साथ पुण्य के भागी बनें। आज इन पलों में संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक तरुण दुबे, प्रमोद साहू के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा राजू , पीला दाऊ, महेंद्र बरेठ, सुरेंद्र साहू, गोपी नाथ,मुकेश धीवर, सी डी रगजा, प्रेम देवांगन, रन साय, ग़ुडडन जाजंग, सगबीर खान, हरि ओम साहू, प्रमोद साहू टेमर, अनवर पतरापाली के साथ राज मिस्त्री कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
पश्चात आज शाम बाजे गाजे एवं आतिशबाजी के साथ भगवान विश्वकर्मा की भव्य झांकी नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नगर के प्रसिद्ध बंधवा तालाब पहुंची जहां राज मिस्रियों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष नत मस्तक होकर प्रतिमा को विसर्जित किया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-04-02 at 8.15.42 PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ने मनाया भव्य जन्मोत्सव…
  • WhatsApp Image 2026-05-17 at 12.57.51 PM
    शनि जयंती पर श्री शनि मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in