• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नौनिहालों के बीच अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने मनाया जन्मदिन

गणेश पंडाल में भव्य भंडारा, बच्चों के साथ किया सहभोज

सक्ती। ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर के गणेश पंडाल में नन्हे-मुन्नों की किलकारियों और आत्मीय माहौल के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने परिजनों, कॉलोनीवासियों एवं शुभचिंतकों के साथ जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।


कार्यक्रम में भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र महाराज ने स्वस्ति वाचन कर अधिवक्ता चितरंजय पटेल का चंदन तिलक से अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद देते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।


इसके पश्चात धून म्यूजिकल ग्रुप के सीताराम, रवि यादव, श्याम सोने, केशव बघेल एवं तेजकुमार गबेल ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। संगीत और उत्सवी माहौल के बीच उपस्थित लोगों ने अधिवक्ता पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर गणेश पंडाल में भव्य भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभोज का आनंद लिया।


इस अवसर पर चितरंजय पटेल ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मोत्सव मनाने का अनुभव उनके लिए बेहद अद्भुत और यादगार रहा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से एक-दो वर्ष के छोटे-छोटे बच्चों में उन्हें केक खिलाने की होड़ देखकर मन भावुक हो गया। सचमुच बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनकी मासूमियत ही ऐसे अवसरों को विशेष बना देती है।


उन्होंने इस यादगार आयोजन के लिए सभी शुभचिंतकों, कॉलोनीवासियों एवं संगीत कलाकारों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद इसी प्रकार सदैव मिलता रहे, यही उनकी कामना है।
_सेवा पखवाड़ा विशेष

Related Posts:

  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • WhatsApp Image 2025-09-21 at 20.16.11_600ca4f6
    अधिवक्ता चितरंजय ने संगठन प्रमुखों के साथ आध्यात्मिक…
  • WhatsApp Image 2026-09-17 at 12.36.12 AM (1)
    राधाकृष्ण मंदिर ऑफिसर्स कॉलोनी में गणेशोत्सव के…
  • शिशु मंदिर पोरथा में भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर रुक्मणि विवाह हुआ संपन्न
    शिशु मंदिर पोरथा में भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर…
  • WhatsApp Image 2026-09-25 at 5.00.44 PM
    सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में…
  • WhatsApp Image 2026-09-14 at 9.30.22 PM
    राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in