• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आचार संहिता लगने के बाद भी नहीं हटे दीवारों पर लिखी अपील

विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता पिछले सोमवार से लग गया है और इसके बाद से सरकारी व गैर सरकारी भवनों में राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनर अथवा दीवार लेखन हटाने का निर्देश दिए गए हैं। किंतु ग्रामीण क्षेत्र में दीवार लेखन को नहीं मिटाया जा रहा है और न ही संबंधित मकान – भवन मालिक से सहमति के बारे में जानकारी ली जा रही हैं।

ऐसे में आचार संहिता लागू होने पर भी सख्ती नहीं अपनाया जा रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव की तैयारी दो माह पहले से कुछ राजनैतिक दल करने लगे हुए थे। भले ही उस दौरान किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था और न ही पार्टी की तरफ से प्रचार प्रसार के लिए बोला गया था। इसके बाद भी प्रमुख राजनैतिक दल के वरिष्ठ पदाधिकारी बिना नाम के पार्टी की चिन्ह को सरकारी व गैर सरकारी भवनों के दीवारों में लेखन कराया गया। इस लेखन में विधानसभा चुनाव की बात कही गई है और जिताने की अपील किया गया है।

वही निर्वाचन आयोग ने पिछले सोमवार को आचार संहिता लागू कर दिया है और सभी सरकारी भवनों से राजनैतिक दलों के चुनाव चिन्ह वगैरह को तत्काल हटाने के निर्देश दिए है। यहां तक कि निजी भवन, मकानों के दीवारों में भी लिखे गए चिन्ह, पोस्टर को विलोपित करने कहा गया है। इसमें निजी मकान मालिकों से यह जानकारी ले कि दीवार लेखन के लिए उनसे सहमति ली गई है या नहीं। यदि नहीं लिया गया हो तो सहमति पत्र भरने को कहा गया है। किंतु रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया तहसील के गांवों के गलियों में पहले से राजनैतिक दलों के चिन्ह लिखा हुआ मिल जाएगा। साल्हेओना के प्रमुख गलियों में स्थित निजी मकानों के दीवार लेखन के बारे में जानकारी एकत्र नहीं किया जा रहा है। इसी तरह आसपास के गांवों में भी यही हाल है।

राशनकार्ड में दो मंत्रियों की तस्वीर

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बीपीएल व एपीएल हितग्राहियों को राशनकार्ड दिया गया है। इस राशनकार्ड में प्रदेश के दो प्रमुख मंत्रियों के फोटो छपा हुआ है। जिसे लेकर आचार संहिता का लागू होने के बाद हटाने की मांग हो रही है और इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। सरगुजा जिले के भाजपाइयों ने हटाने की मांग किए जाने के बाद असमंजस की स्थिति देखा जा रहा है।

मतदान केंद्रों में विवरण अंकित करने के निर्देश


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश जारी किया है कि सभी मतदान केंद्रों की मुख्य द्वार , मतदान कक्ष के प्रवेश द्वार पर क्रमांक अंकित किया जाए कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांग व नाम, क्षेत्र में मतदान तिथि, मतदान का समय और कुल मतदाता का स्पष्ट अक्षरों पर लिखने को कहा है।

आचार संहिता के पहले राशनकार्ड जारी हो गया है उस पर लागू नहीं है। अब इस अवधि में और कोई नया जारी नहीं हो सकता। मोनिका वर्मा, एसडीएम सारंगढ

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp-Image-2023-11-30-at-14.52.27
    3 दिसम्बर के बिहनिया बेरा 8 बजे ले शुरू होही मतगणना…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in