• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला आयुष विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय आयुष मेला एवम् जन जागरुकता शिविर का शुभारंभ

जिला आयुष विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय आयुष मेला एवम् जन जागरुकता शिविर का शुभारंभ उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल एवम् जिला आयुष अधिकारी डा प्रकाश सिंह ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व पूजन कर किया।पश्चात मंचासीन अतिथि चितरंजय सिंह पटेल, डा प्रकाश सिंह, डा जवाहर बंजारे, डा उत्तम गबेल का पुष्पहार से स्वागत किया ।
संबोधन के क्रम में सर्वप्रथम अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आयुर्वेद सबसे प्राचीन और सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है जिससे रोगों को समूल नाश होता है। उन्होंने सक्ती आयुष विभाग के चिकित्सकों एवम कर्मचारियों की तारीफ करते हुए बताया कि आप सबने कोरोना कल में पूरी शिद्दत लोगों की औषधि प्रदान कर राहत पहुंचाया। चितरंजय ने सक्ती जिला मुख्यालय में आयुर्वेद चिकित्सालय व समुचित औषधि आपूर्ति का आग्रह किया ।


डा प्रकाश सिंह ने बताया कि सक्ती जिला मुख्यालय में आयुर्वेद चिकित्सालय की स्थापना के लिए विभागीय प्रयास जारी है तथा शासन से दवाओं के आपूर्ति हेतु प्रयास जारी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दादू जायसवाल ने चिक्तिसकों से रोग और उसके आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज की विस्तार से जानकारी लिया और नगर में आयुर्वेद चिकित्सालय की आवश्यकता पर सहमति जताया।


इस संबध में जानकारी देते हुए जिला नोडल अधिकारी डा उत्तम गबेल ने बताया कि जनजागरुकता शिविर के माध्यम से आयुवेद उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डा प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय आयुष मेला में डा जवाहर बंजारे,डा अनीता ठाकरे, डा युगाधिश्री जायसवाल, डा बेनजीर अहमद, डा अनिल पटेल, डा कौशल प्रसाद, डा सुशील जांगड़े, डा अनिल त्रिपाठी, डा छत्रपति पटेल उपस्थित रहकर सैकड़ों लोगों का निःशुल्क चिकित्सा जांच उपरांत औषधि एवम् रोग प्रतिरोधक काढ़ा का भी वितरण किया। आज शिविर के दरम्यान वार्ड पार्षद महबूब खान के साथ मीडिया एवम गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • 42c8d0f7-f6ab-41d1-bc58-894d42b30841
    जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित…
  • WhatsApp Image 2025-09-25 at 15.10.24_a362f90c
    सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सपोस में…
  • WhatsApp Image 2025-08-31 at 16.30.20_1401c860
    आयुर्वेद अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ गदाधर पंडा…
  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 12.56.14_5fb06f6f
    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कचंदा में आयुर्वेदिक…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in