• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कचंदा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 218 मरीजों को मिला लाभ

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

कचंदा/बेलादुला (सक्ती) — छत्तीसगढ़ शासन एवं आयुष संचालनालय के निर्देशानुसार, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 08 सितंबर 2025 को “हर दिन हर घर आयुर्वेद” थीम के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय कचंदा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा एक भव्य आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया, जिसकी शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा से हुई।

इस शिविर में ग्राम कचंदा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कुल 218 मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में सक्ती जिला के आयुष जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने औषधीय पौधों के संरक्षण एवं उपयोग पर जोर देते हुए ग्रामवासियों को जागरूक किया। साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच श्री पितर सिंह चौहान को शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री पितर चौहान, पंच श्री मंगलु दास, श्री रामेश्वर चंद्रा, श्री हेमंत चंद्रा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधों के माध्यम से किया गया। सरपंच श्री चौहान ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद को बढ़ावा देने एवं औषधीय पौधों के रोपण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन पटेल (हसौद), डॉ. पुष्पेंद्र सिदार (ठठारी), डॉ. अंजली हरवंश (ओडेकरा), डॉ. हेमंत भार्गव (कचंदा), आयुष फार्मासिस्ट भगवती चंद्रा, सत्य प्रकाश साहू एवं औषधालय सेवक पोरेन्द्र भारद्वाज ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर प्रभारी डॉक्टर हेमंत भार्गव ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं उपस्थित मरीजों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन का संकल्प लिया, जिससे ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से निरंतर लाभ मिलता रहे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.48.11_f4896d83
    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष…
  • 42c8d0f7-f6ab-41d1-bc58-894d42b30841
    जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित…
  • WhatsApp Image 2025-09-25 at 15.10.24_a362f90c
    सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सपोस में…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 15.57.31_999820a6
    शासकीय आयुर्वेद औषधालय कचंदा द्वारा शासकीय उच्चतर…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in