• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सपोस में जिला स्तरीय आयुर्वेद मेला आयोजित.

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा कीझलक…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की झलक दिखाई देती है, यह बात राष्ट्रीय

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने

स्वस्थ नारीसशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित आयुर्वेद मेला के शुभारंभ अवसर पर बताते हुए कहा कि आयुर्वेद विश्व की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है जिसमें योगासन, ध्यान, पंचकर्म के साथ प्राकृतिक जड़ी बूटी का इस्तेमाल से रोगों का समूल नाश होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती के साथ देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हीरक जयंती को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप आयोजित किया जा कर स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि के कार्य किए जा रहे हैं जिसमे आप सब सहभागिता से लाभ प्राप्त करें।उन्होंने नारी शक्तियों से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। शक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने सपोस में आयुर्वेद मेला आयोजित करने के लिए आयुष विभाग के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए लोगों से कहा कि क्षेत्र में संचालित आयुर्वेद औषधालयों से निःशुल्क औषधि प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए हमारे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी आपको उपलब्ध रहेंगे। आज छत्तीसगढ़ राज्य आयुष विभाग जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में शक्ति जिला आयुष विभाग की ओर से स्वस्थ नारीसशक्त परिवार; ध्येय के साथ पूर्व माध्यमिक शाला परिसर सपोस में आयुष मेला के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में लोगों के निःशुल्क चिकित्सा जांच और औषधि वितरण किया गया जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकार डा उत्तम गबेल, डा छत्रपति पटेल, डा सुशील जांगड़े डा मोनिका, डा अंजली, डा कन्हैया सिदार, भुनेश्वरी पंकज ने लोगों को स्वस्थ दिनचर्या, ध्यान योगासन आदि का नित_प्रतिदिन अभ्यास के लिए आग्रह करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने की अपील किया।
आज जनपद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा सिदार उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू संजू पटेल, ग्राम सरपंच महंगु राम टंडन आदि जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे तथा ग्राम पंचायत की ओर से सह भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रह कर चिकित्सा लाभ प्राप्त किए।
आयुष मेला का संचालन जिला नोडल अधिकारी डॉ अनिल पटेल ने किया तो वहीं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी जवाहर बंजारे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इन पलों में जिले में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सा कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तो वहीं सपोस आयुर्वेद औषधालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ छत्रपति पटेल के जन्मदिवस पर उपस्थित जनों केक काटकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभ कामनाएं दिया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-09-23 at 4.50.32 PM (1)
    आयुर्वेद दिवस समारोह पर निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधि…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • 42c8d0f7-f6ab-41d1-bc58-894d42b30841
    जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित…
  • e59b99d3-36ec-4889-bb7a-1b9c1bf4d02e (1)
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह मनाईस…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in