• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित…

आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले… अरुण सोम एसडीएम देश की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है आयुर्वेद…


अधिवक्ता चितरंजय पटेल

संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार और जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला जांजगीर-चांपा/सक्ती के मार्गदर्शन में आज बुधवार १९ फरवरी को बुधवारी बाजार शक्ति में जिला आयुष मेला एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच व औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ४८० लोगों ने चिकित्सा जांच उपरांत नि:शुल्क दवा प्राप्त किया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता के साथ विभिन्न रोगों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से नि:शुल्क जांच की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुराने एवं असाध्य रोगों की चिकित्सा जिले के सभी अनुभवी शासकीय आयुर्वेद चिकित्सकों के द्वारा किया गया जिसमें सभी प्रकार के पुराने वात रोग, आमवात, संधिवात, सायटिका, जोडों का दर्द, श्वास रोग, दमा रोग, पुरानी खांसी, जुकाम, सिरदर्द, एक्जीमा, चर्म रोग, मधुमेह, उच्च रक्त चाप,पेट का दर्द आदि सभी प्रकार के रोगों का निःशुल्क उपचार कर दवाएं दी गई ।


मुख्य अतिथि अरुण सोम एसडीएमशक्ति ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले ताकि सभी स्वस्थ रहें तो वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीशक्ति कृपाल सिंह कंवर ने कहा कि शीघ्र ही जिला चिकित्सालय में आयुष यूनिट संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है।
विशिष्ट अतिथि एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आयुर्वेद देश की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिसको लेकर नवीन जिला शक्ति में आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना सामयिक है इस हेतु चिकित्सा और आयुष विभाग के समन्वय से नगर में शीघ्र ही आयुष यूनिट प्रारंभ होना चाहिए।
जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रकाश सिंह ने स्वागत भाषण करते हुए आगंतुक अभ्यागतों का अभिनंदन किया तो वहीं नोडल अधिकारी डॉ उत्तम ने आभार प्रदर्शन करते हुए लोगों से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डा अनिल पटेल ने किया । शिविर का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया पश्चात अतिथियों का पुष्प और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया तो वहीं मुख्य अतिथि के कर कमलों से सेवा निवृत भूतपूर्व वायु सेना के सार्जेंट पुरुषोत्तम गबेल का शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया जिससे अभिभूत भूतपूर्व सैनिक गबेल ने कहा कि आयुर्वेद से हम निरोग रहते हैं।


आज इस आयुष मेला एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा जवाहर बंजारे, डा अनिल त्रिपाठी, डा छत्रपति पटेल, सुशील जांगड़े, डा मोहन पटेल ,विष्णु पटेल, डा बेनजीर अहमद , डा युगाधि श्री जायसवाल, डा अनिल पटेल डा मोनिका , डा नीतू बंजारे, डा हेमंत भार्गव, डा कन्हैया सिडार, डा पुष्पेंद्र सिडार, डा भानुप्रताप धीरहे, डा स्वरूपनंद लकड़ा ने चिकित्सा सेवा प्रदान किया जिनके साथ जिले भर से स्वास्थ्य सहायक और आयुष विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-25 at 15.10.24_a362f90c
    सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सपोस में…
  • WhatsApp-Image-2023-08-28-at-6.55.07-PM
    जिला आयुष विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय आयुष…
  • WhatsApp Image 2026-09-23 at 4.50.32 PM (1)
    आयुर्वेद दिवस समारोह पर निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधि…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 12.56.14_5fb06f6f
    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कचंदा में आयुर्वेदिक…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in