• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जी0आर0 इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड बेस कैम्प से चोरी करने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गए एलईडी लाईट, पेंट, जीआई तार एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल व एक स्कुटी किया गया बरामद

प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया

आरोपियों के विरूध्द धारा 331(4), 305(ए),115(2), 3, 5 BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चिमन लाल निवासी जी0आर0 इन्फ्रा बेसकैंप बलौदा (सुरक्षा अधिकारी) दिनांक 06.10.2024 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.10.2024 को रात्रि 08ः30 बजे प्रार्थी एवं 3-4 गार्ड के साथ पेट्रोलिंग सुरक्षा डियुटी पर थे डियुटी के दौरान कंपनी के स्टोर गोदाम तरफ घुमते हुए गये तो देखें कि गोदाम का पीछे तरफ से चादर सीट उखडी हुई थी तभी सभी कर्मचारी आसपास देखें तो दो व्यक्ति गोदाम स्टोर से पेंट की 05 बाल्टी, बैरिंग 5 पीस, डबलवार एलईडी लाईट कीमती 50000/ रू को लेकर भाग रहे थे जिसे दौडाकर पकडा गया को पुछताछ करने पर अपना नाम भूपेन्द्र बंजारे एवं सुनील पाटले निवासी ठडगाबहरा बताये जिसके संबंध में सूचना कंपनी की लाईजनिंग मैनेजर पुष्पराज सिंह को दिया गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 361/24 धारा 331(4)305(ए),115(2),3,5 भा0न्या0स0 पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।

चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया जाकर आरोपी भूपेन्द्र बंजारे एवं सुनील पाटले निवासी ठडगाबहरा को अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो चोरी की सामान को अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर चोरी करना एवम मोटर सायकल व स्कुटी से सामान को अपने साथियों के घर छिपा कर रखना बताये आरोपीयों के मेमोरेण्डम कथनानुसार आरोपी भूपेन्द्र बंजारे, सुनील पाटले, नीलंकण्ठ मनहर, मनोज आदिले, राकेश रत्नाकर, राजपाल ओग्रे, बबला ओग्रे सभी निवासी ठडगाबहरा एवम प्रकरण में शामिल विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा जिसको चोरी के संबंध में पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया तथा चोरी किये गये पेट 05 बाल्टी, 09 नग डबलवार, एलईडी लाईट, 08 बंडल जीआई तार एवं लोहे का राड किमती 50000/ रू एवं चोरी में प्रयुक्त दो मोटर सायकल एक स्कुटी को बरामद किया गया।

आरोपी (01) नीलकंण्ड मनहर पिता जमुना प्रसाद (02) राकेश रत्नाकर पिता पवन रत्नाकर (03) राजपाल ओग्रे पिता दिलमोहन (04) बबला ओग्रे पिता बुधराम (05) सुनील पाटले पिता महेन्द्र पाटले (06) भूपेन्द्र बंजारे पिता परमानंद बंजारे (07) मनोज आदिले पिता गोविंद राम सभी निवासी ठडगाबहरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार दिनाक 08.10.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहु एवं महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp-Image-2024-05-18-at-18.37.50
    मोटर साइकिल, लेपटॉप अऊ कैमरा चोरी करने वाला विधि ले…
  • थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के हेल्थ केयर लैब से दवाईयां एवं उपकरण सामग्री को चोरी करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के…
  • 187ac12f-9775-4229-b259-51267040c689
    पुराना रंजिश ल लेके रॉड ले प्राण घातक हमला
  • 4cc84b77-2ae3-406b-8ccb-90cfd2b490f1
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक…
  • ऑटो चलोइया ल चाकू ले हमला कर ऑटो ल  लूट के  भगोइया   विधि के  विरुद्ध संघर्षरत बाल अपचारी ल  पकडे  म थाना जांजगीर पुलिस ल मिलीस  सफलता
    ऑटो चलोइया ल चाकू ले हमला कर ऑटो ल लूट के भगोइया…

Primary Sidebar

Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in