• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत जिला जांजगीर चाम्पा पुलिस ने अलग अलग जिला क्षेत्रो से 65 नग गुम मोबाइल किया बरामद, कीमती करीबन 9,00,000/- नौ लाख रुपये मात्र

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल जांजगीर में मोबाइल धारक (मालिक) को किया गया वितरण

⏺️मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरे में आयी मुस्कुराहट

⏺️ मोबाइल धारक द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था, जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया जा रहा था

⏺️CEIR PORTAL जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लाॅच किया गया है के माध्यम से कुल 65 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया

⏺️ अभियान के तहत जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को किया गया बरामद

⏺️ मोबाइल धारकों को अपने मोबाइल फोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन पुलिस द्वारा सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर मोबाइल धारक को वापस किया गया

⏺️ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपील है की अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखे यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे

⏺️ ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार, मेला, मंढई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करने हेतु सुझाव दिया गया

⏺️ यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय देने हेतु सुझाव दिया गया

⏺️ कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे IMEI न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो, के संबंध सुझाव दिया गया

➡️ इसी तारतम्य में उपस्थित लोगो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर क्राईम एवं सायबर फ्राड से संबंधित जानकारी देते हुए इससे बचाव का उपाय एवं उसकी उपयागिता के बारे तथा महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान साईबर टीम द्वारा तकनीकी विष्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल जांजगीर चाम्पा में जमा कराने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर सायबर टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को चोरी या गुम मोबाईल चलाये के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है। चोरी के मोबाईल जिन मामलों में बरामद हुए है उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है।

⏩जांजगीर चाम्पा पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। तथा जागरूक रहकर ही किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

⏩ उक्त कार्यवाही पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे के नेतृत्व में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, ASI विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सिदार सिंह पैकरा, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव, महिला आर दिव्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts:

  • 859a9df3-634b-4d1c-a75c-cb45430e32a5
    जांजगीर चाम्पा पुलिस के सराहनीय पहल अलग-अलग जिला…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-10-05 at 7.45.21 PM
    राज्य स्तरीय साइबर जागृति अभियान में जिला सक्ती ने…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in