• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती के सोंठी में विकास की खुली पोल: कीचड़ भरे रास्ते से 1 किमी तक कंधे पर शव ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वर्षों से सड़क निर्माण की मांग, जिला पंचायत सीईओ बोले- जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे

सक्ती जिले से सटे ग्राम पंचायत सोंठी में बुनियादी सुविधाओं की कमी की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। बारिश के कारण सड़क कीचड़ और पानी से लबालब होने के चलते ग्रामीणों को एक बुजुर्ग महिला का शव करीब एक किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर श्मशान घाट तक ले जाना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने के साथ बोराई नदी भी पार की। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सोंठी निवासी कमलाबाई महंत (लगभग 60 वर्ष) का गुरुवार रात बीमारी के कारण निधन हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले, लेकिन गांव से श्मशान जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ और पानी में तब्दील हो चुकी थी। सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि किसी वाहन या एंबुलेंस का वहां तक पहुंचना संभव नहीं था। मजबूरी में ग्रामीणों ने शव को कंधों पर उठाकर करीब एक किलोमीटर पैदल सफर तय किया और बोराई नदी पार कर दफन स्थल तक पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे फाटक से बोराई नदी तक लगभग एक किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग वे कई वर्षों से करते आ रहे हैं। उनके अनुसार इस मार्ग के लिए मनरेगा के तहत मिट्टी-मुरुम सड़क निर्माण का प्रस्ताव ग्राम पंचायत से पारित कर जनपद पंचायत भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक किसी भी योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली। बरसात के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह दलदल में बदल जाता है, जिससे ग्रामीणों को हर वर्ष भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला और जनपद पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि आजादी के दशकों बाद भी गांव में अंतिम यात्रा के लिए भी सम्मानजनक रास्ता उपलब्ध नहीं है, जो प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ग्राम पंचायत सोंठी के सचिव रामनारायण सिदार ने बताया कि मनरेगा के तहत मिट्टी सड़क निर्माण का प्रस्ताव जनपद पंचायत में भेजा जा चुका है। वहीं, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे
    वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे…
  • WhatsApp-Image-2023-11-04-at-22.54.41
    ऐसा गांव जहां आजादी के बाद आज भी नहीं बनी सड़क,…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in