• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ऐसा गांव जहां आजादी के बाद आज भी नहीं बनी सड़क, जर्जर सड़क पर चल रही जिंदगानी

जैजैपुर बसपा विधायक पर पिरदा एवं जोगीडीपा के ग्रामीणों में खास नाराजगी

जैजैपुर/बेलादुला , सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित बरभाठा जोगीडीपा से पिरदा का टोला सही मायने में ढाब ही दिखता है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं । लोगों का आक्रोश बसपा विधायक के लिए है,जो 10 साल तक विधायक रहे है और 10 सालो में यह गांव से अधिकांश सतनामी बाहुल्य क्षेत्र भी है और बसपा समर्थन भी रहे है उसके बाद भी सतनामी वोटर को अपेक्षित करने का ग्रामीणो ने आरोप लगा रहे है चुनाव के समय आते हैं और वोट मांगते हैं। बदले में आश्वासन देते हैं कि उनके लिए विकास का काम किया जाएगा। लेकिन 10 साल तक सड़क को पलट के देखने के लिए नहीं आता।बल्कि वोट मांगने के लिए जरूर लोगो को रिझा रहे है विधानसभा चुनाव एक बार फिर सामने है। नदी के किनारे बसे लोगों के लिए बारिश के समय घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क होने की वजह से यहां लोगों को कही भी जानें में परेशानी होती है। साथ ही तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी के वक्त वाहन से गांव से बाहर निकलना मुश्किल होता है। इस वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सुविधाओं के आभाव में पलायन करने को भी मजबूर हैं। सड़क जर्जर होने की वजह से गांव का विकास रेंग रहा है। विडंबना यह कि बसपा विधायक इससे बेखबर-बेपरवाही में हैं।


नदी के किनारे बसे लोगों के लिए बरसात में दिक्कत होती है छोटी आबादी होने से यहां के वाशिदे हाशिए पर हैं। उन लोगों की बदहाली के विषय में शायद ही कोई चर्चा होती है। क्या बरसात और क्या सुखाड़ हर मौसम में यहां के लोग पानी से घिरे रहते हैं। वजह बोराई नदी का एक बड़ा भाग इस टोला के इर्द-गिर्द है। जिससे पानी सूखते-सूखते साल लग जाता है। इस गांव से बाहर निकलने का एकमात्र साधन जर्जर सड़क है, बसपा विधायक इस गांव की बदहाली से वाकिफ हैं फिर भी यह हाल बरकरार है। इस गांव की आजादी के बाद से यहीं कहानी ग्रामीण का कहना है कि लगभग 17-18 वर्षों से हम लोग इसी तरह जद्दोजहद कर रहे हैं। आजादी के बाद से अब तक कभी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। गांव के लोग इस सड़क से आवाजाही बरसात में नहीं कर पाते। उन्होनें यह भी बताया कि गांव में किसी प्रकार का साधन ना होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि खाद, दवा और रोजमर्रा के आवश्यक आवश्कता की चीजों के लिए पांच से सात किलोमीटर का सफर तय करके आवाजाही करनी पड़ती है। पानी की वजह से छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा का डर बना रहता है। नदी में पानी की वजह से विषैले सांप-बिच्छू चलते रहते हैं।
वोट के लिए छोटे-बड़े नेता सभी का आना जाना लगा रहता ग्रामीणों ने बताया कि वोट के समय छोटे-बड़े सभी नेताओं का आना जाना लगा रहता है। 10 साल के बसपा विधायक राजनीतिक रोटी सेकते हैं और आश्वासनों की घुटी पिलाकर लौट जाते हैं। चुनाव बीतने के बाद फिर पांच वर्षों तक कोई सुध लेना जरूरी नहीं समझता। विधानसभा चुनाव के लिए इस बार भी सड़क एक बड़ा मुद्दा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार वादा खिलाफी करने वाले उम्मीदवार हों या नेता उनको सबक सिखाया जाएगा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in