• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे

वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे

संवाददाता

जय ठाकुर जी

ज़िला ब्यूरो जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

मोबाईल नंबर +91 9977109155

वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए गए पौधे

महात्मा गांधी नरेगा एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अभिसरण से आंवला, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के रोपे गए पौधे

जांजगीर-चांपा 27 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान के तहत जिले के अकलतरा विकासखण्ड के सोनादुला ग्राम पंचायत से बहने वाली लीलागर नदी के किनारे वृक्षारोपण किया गया है। यह वृक्षारोपण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाते हुए अभिसरण के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें आंवला, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के पौधे रोपे गए हैं। पौधरोपण होने से नदी के आसपास चारों ओर हरियाली छाएगी और नदी के साथ ही आसपास के क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संचय होगा।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने बताया कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान की विभिन्न गतिविधियों को चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मानसून के दौरान पौधरोपण की गतिविधि चलाई जा रही है। जिससे एक ओर नदी तट किनारे पौधरोपण होने से हरियाली छाएगी साथ ही किसानों की मिट्टी का कटाव नहीं होगा तो दूसरी ओर महात्मा गांधी नरेगा के जॉबकार्डधारी परिवारों को रोजगार मिल रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डीएफओ श्री दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि ंलीलागर नदी किनारे मनरेगा एवं विभागीय मद की राशि से पौधरोपण स्वीकृत किया गया है। लीलागर नदी से लगे हुए 5.72 हेक्टेयर क्षेत्र में आंवला, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के 3 हजार 575 पौधे रोपे गए हैं।

दो विभागों के अभिसरण से हरियाली

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान के तहत जिले में हसदेव नदी, सोन नदी, लीलागर नदी, महानदी, बोराई नदी एवं मांड नदी किनारे वृक्षारोपण करने को लेकर चिन्हांकन किया गया है। जांजगीर चांपा में बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत देवरी से बहने वाली हसदेव नदी किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा। इसी तरह बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खपरीडीह से हसदेव नदी किनारे, ग्राम पंचायत पोडीशंकर सोन नदी, जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत नवापारा एवं पीथमपुर में हसदेव नदी किनारे पौधे रोपे जाएंगे। वहीं जनपद पंचायत पामगढ की ग्राम पंचायत ससहा से निकलने वाली लीलागर नदी एवं ग्राम पंचायत देवरी से निकलने वाली महानदी के किनारे पौधे रोपने का काम होगा। जिला सक्ती के अंतर्गत जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत अमलडीहा में बोराई नदी, जैजैपुर की ग्राम पंचायत गुडरूकला में सोन नदी एवं जनपद पंचायत डभरा में ग्राम पंचायत चंदली एवं सिरियागढ़ में मांड नदी किनारे वृक्षारोपण करने को लेकर चिन्हांकन किया गया है।

अकलतरा विकासखण्ड की गौठान में रोपे गए पौधे

जनपद पंचायत अकलतरा में 14 गौठान में वृक्षारोपण कार्य किया गया जिसमें बरगद, कदम ,बादाम, बहेरा, कटहल आदि पौधा लगाया गया। सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार ध्रुव से मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा की प्रत्येक कलस्टर में स्व सहायता समूह के माध्यम से गौठानों में पौधे लगाए गए। इनमें किरारी, तरौद, तिलई, कापन, बिरकोनी, बरगवां, कटघरी, खटोला, कल्याणपुर, फरहदा, अकलतरी शामिल है, जिसमें बहेरा, आंवला, नींबू, आम, अमरूद, सीताफल, कटहल, बेर, पारस पीपल, कचनार के पौधे लगाए गए हैं। इन पौधे की देखभाल करने की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ली है। इसके अलावा मुख्यमंत्री वन संपदा के तहत हितग्राही को 150-150 पौधा वितरण किया गया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-09-08 at 5.21.03 PM
    हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in