• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

स्वतंत्र भारत का काला दिवस 25 जून @ संविधान हत्या दिवस

आयरन लेडी इंदिरा ने भयाक्रांत हो लगाई इमरजेंसी…

अधिवक्ता चितरंजय

आज का दिन स्वतंत्र भारत का ब्लैक डे @ संविधान हत्या दिवस के रूप में स्मरण किया जाता है, क्योंकि भयाक्रांत आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने भारतीय लोकतंत्र की धज्जी उड़ाते हुए देश में आपातकाल की घोषणा के साथ लोगों के संवैधानिक अधिकार छीन लिए थे, क्योंकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिंहा ने 12 जून 1975 को देश की सबसे ताकतवर आयरन लेडी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1971 के रायबरेली लोकसभा चुनाव में भ्रष्ट आचरण और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का दोषी पाकर रायबरेली से उनके निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया तथा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत उन्हें अगले छह साल तक कोई भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।
विदित हो कि यह ऐतिहासिक निर्णय उनके प्रतिद्वंद्वी राजनारायण द्वारा दायर चुनाव याचिका की सुनवाई उपरांत निर्णय सुनाया गया था, जिसके खिलाफ इंदिरा गांधी ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील किया जिस पर 24 जून 1975 को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त रोक (conditional stay) लगाई और उन्हें प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की अनुमति तो मिली, लेकिन संसद की कार्यवाही में मतदान करने से रोक दिया जिसके तत्काल बाद 25 जून 1975 को देश में आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी गई और पूरा देश लंबे समय तक आपातकाल के यातनाओं से पीड़ित हुआ क्योंकि लोगों के संवैधानिक अधिकारों छीन लिए गए तब1977 के आम चुनाव में संविधान की हत्या कर आपातकाल लाने की दोषी इंदिरा की कांग्रेस को जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
आज भी स्वतंत्र भारत के इतिहास में आपातकाल काले अक्षरों में अंकित है जिसमें एक लौह महिला कही जाने वाली सशक्त प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने न्यायिक फैसले से भय खाकर न्यायिक और संवैधानिक व्यवस्था को नीचा दिखाने का कुत्सित कर्म किया था जिसके बाद भारतीय लोकतंत्र ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए उसके खिलाफ व्यापक जनादेश देकर जता दिया कि भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य है जहां जनता जनार्दन सर्वोपरि है, जहां न्यायिक व्यवस्था की शुचिता जग जाहिर है और देशवासियों के लिए भारत एक भौगोलिक सीमा लिया हुआ सिर्फ राष्ट्र या राज्य नहीं है वरन हर देशवासी की माँ स्वरूप जन्मभूमि है जहां पर जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी अर्थात माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी महान हैं, का भाव लोगों के रग रग में विराज मान है।
इसलिए हमारा हर संवाद का आगाज भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष और गूंज से शुरु होता है…और आज भी भारत विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-12 at 5.56.38 PM
    न्यायिक शुचिता स्मरण दिवस 12 जून
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 20.43.09_d008ded7
    पति_पत्नी और वह, जहां वह अपराधी तो नहीं, पर तलाक की…
  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • 64841efe-b9a0-4598-865f-9c5ef04fbbe2
    राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता पर हुआ विमर्श…
  • पवित्र अधिमास श्रावण के नवमी तिथि पर 51दीपों की महाआरती के साथ तुर्रि धाम से रुद्राक्ष यात्रा का शुभारंभ
    राहुल गांधी पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला...एक नजर

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in