• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने किया शिक्षकों का सम्मान बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाने के साथ संस्कारवान बनाएं

अधिवक्ता चितरंजय पटेल सक्ती

शिक्षक दिवस के अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ, सक्ती द्वारा होटल स्वाद महल के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संघ से संबद्ध निजी विद्यालयों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को अभिनंदन पत्र एवं लेखनी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने शिक्षकों को विद्यार्थियों का शिल्पकार और राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि संघ से संबद्ध निजी विद्यालयों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षक ‘विद्यादान महादान’ के ध्येय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।

विद्यालयों के विकास में शिक्षकों की सहभागिता और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करना संगठन का दायित्व है।उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देने के साथ-साथ संस्कारवान बनाने की दिशा में भी कार्य करना चाहिए, ताकि विद्यार्थी समाज में सकारात्मक योगदान देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल ने वर्तमान इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के दौर में शिक्षकों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक दौर में बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखना चुनौतीपूर्ण है।

ऐसे में भारतीय संस्कारों एवं परंपराओं के संरक्षण में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।डा. रविन्द्र द्विवेदी ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु दक्षिणा के रूप में शिष्यों का समर्पण भारतीय संस्कृति का अविस्मरणीय हिस्सा रहा है।

शिक्षक का दायित्व केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना भी है।संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू ने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का समन्वय ही सशक्त एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण कर सकता है।

जिला सचिव सरोज महंत ने आभार प्रदर्शन करते हुए कबीर के दोहे के माध्यम से गुरु की महत्ता को रेखांकित किया तथा गुरु एवं माता-पिता को जीवन में ईश्वर तुल्य बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल संचालक पुरुषोत्तम चंद्रा, पुष्पेंद्र राठौर, अजीत चौहान, गेंदराम प्रधान एवं नकुल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सुरेश जायसवाल ने किया।शिक्षक-शिक्षिकाओं की भारी उपस्थिति के बीच समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ की ओर से गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कार एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले  उत्कृष्ठ पहल…अधिवक्ता चितरंजय
    युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले…
  • WhatsApp Image 2025-03-29 at 9.41.18 AM
    शिक्षक चुड़ामणि सोनवानी ल मिलिस मुख्यमंत्री गौरव…
  • WhatsApp-Image-2023-09-02-at-8.18.45-PM
    छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ…
  • WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.53.12 PM
    छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ शक्ति…
  • WhatsApp Image 2026-10-12 at 7.03.42 PM
    सक्ती में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आयोजन: 2047 तक…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in