• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

परिवार भाव से संचालित होता है सामाजिक संगठन…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

अहंकार से परे परिवार भाव से संचालित होता है सामाजिक संगठन, यह बात कहते हुए अखिल भारतीय अघरिया समाज के पूर्व महासचिव एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बताया कि सामाजिक संगठन व्यक्तिगत महत्वकांक्षा एवं अहंकार से परे परिवार भाव से सशक्त होता है तथा सामाजिक पदाधिकारियों को दायित्व भाव से सामाजिक कर्तव्यों का विनम्रता पूर्वक निर्वहन करना चाहिए ताकि संगठन सर्वस्पर्शी होने के साथ ही सर्वमान्य हो तभी समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।


आज ग्राम जावलपुर में आयोजित अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक का श्री गणेश भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें जांजगीर जिले के अलग अलग स्थानों से पधारे सामाजिक बंधुओं की भारी उपस्थिति रही। पवन कौशिक ने संचालन करते हुए विगत दिनों संपन्न कापन बैठक के कार्यवृत्त का पठन किया जिस पर उपस्थित बंधुओं ने करतल ध्वनि पिछली कार्यवाही की पुष्टि किया।


पश्चात कोषाध्यक्ष आर्यभट्ट शांडिल्य ने अखिल भारतीय अघरिया समाज के साथ छत्तीसगढ़ अघरिया विकास समिति के रिश्तों पर चर्चा करते हुए विकास समिति के संविलियन की पुष्टि किया तथा अखिल भारतीय अघरिया समाज के रीतिनीति परंपरा और संविधान को अंगीकार कर लेने के तथ्य से अवगत कराया। तदपश्चात ग्राम कापन में अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र जांजगीर के क्षेत्रीय सभा मई २०२६ में आयोजित करने पर सबने सहमति व्यक्त करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल को तिथि एवं अतिथि तय करने हेतु अधिकृत किया गया तो वहीं चितरंजय पटेल ने आयोजन को सफल बनाने हेतु हर अघरिया के घर और जनजन को सभा में शामिल होने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं लोगों प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिलीप कौशिक ने आगामी बालसभा को सफल बनाने का आग्रह किया।


आज इस आयोजन में मुख्य अतिथि अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ बिलासपुर से बंशीधर पटेल, सादे लाल पटेल, रघु कौशिक, खम्भन लाल कौशिक, दिलीप कौशिक, पवन कौशिक, आर्यभट्ट शांडिल्य, गोमती भारद्वाज, राममोहन गौतम, शंकर लाल, हलधर अघरिया के साथ ही सामाजिक बंधुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर कापन बल आभा को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही अघरिया विकास समिति के द्वारा अध्यक्ष रघु कौशिक एवं खम्भन लाल कौशिक के खिलाफ की गई कार्यवाही एवं टिप्पणी की निंदा की गई तथा अखिल भारतीय अघरिया समाज के साथ कदम ताल करते हुए समाज को सशक्त बनाने की बात कही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-05-27 at 7.39.39 PM
    अघरिया सामुदायिक भवन कापन का २८ मई को लोकार्पण…
  • WhatsApp Image 2026-04-13 at 9.24.24 AM
    अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक कापन में आयोजित …
  • WhatsApp Image 2026-05-07 at 4.35.13 PM
    केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया…
  • WhatsApp Image 2026-07-17 at 9.04.37 AM
    अघरिया समाज के रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब…
  • WhatsApp Image 2026-05-29 at 1.27.25 PM (1)
    अघरिया समाज के बल सभा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in