• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अघरिया समाज के रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब…

सामाजिक संस्कृति एवं परंपरा को कायम रखना चुनौती…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

वर्तमान समय में अपनी संस्कृति एवं परंपरा को कायम रखना हर समाज के लिए बड़ी चुनौती है, यह बात कहते हुए अखिल भारतीय अघरिया समाज के पूर्व महासचिव एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने खमतराई बिलासपुर में आयोजित 70वें रथयात्रा महोत्सव 2026 के अवसर पर बताया कि आज से 75 साल पूर्व अघरिया समाज चंद्रपुर क्षेत्र से माइग्रेट होकर बिलासपुर अंचल में आकर यहां बस गए, तब से लेकर लगातार अघरिया समाज अपने पारंपरिक एवं महत्वपूर्ण पर्व रथयात्रा को मृदंग, झांझ आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप, नृत्य गीत के अद्भुत लय पर लीन होकर हर्ष और उल्लास के साथ मनाते आ रहा है जो हम सबके लिए गौरव की बात है तथा बिलासपुर अंचल के ढबहीपारा, खैरा जयराम नगर, हरदाडीह आदि अघरिया आवासित ग्रामों में रथयात्रा पर्व अघरिया समाज के साथ अन्य समाज के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


आज जब भारतीय लोक पर्व के साथ लोक गीत संगीत और नृत्य की परंपरा विलुप्त होती जा रही है तब आज रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब बताता है कि आज भी समाज में अपनी संस्कृति एवं परंपरा को लेकर लोग गंभीर हैं जिसकी झलक अघरिया समाज के रथयात्रा के रूप में बखूबी नजर आता है।
आज इन पलों में भगवान जगन्नाथ स्वामी की पूजा अर्चना के पश्चात शाम उन्हें बाजे -गाजे और नृत्य के साथ सजाए गए रथ पर आसीन किया गया फिर जय जगन्नाथ जय अघरिया… के उद्घोष के साथ रथयात्रा निकाली गई जिसमें उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, परीक्षित चौधरी, संजय पटेल, धीरज पटेल, सादे लाल पटेल, दिलीप कौशिक, राम प्रसाद पटेल, बाबूलाल पटेल, जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, राजेंद्र साहू आदि अतिथियों ने अघरिया समाज के वरिष्ठ बंशीधर पटेल की अगुवाई में शिरकत कर पूजा अर्चना के साथ सर्व समाज के कल्याण की कामना किया। पश्चात भोग प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही उपस्थित भारी जनसमुदाय ने मड़ई मेले में का आनंद लिया।


विदित हो कि अघरिया समाज करीब 400 साल पूर्व जब आगरा से माइग्रेट होकर उड़ीसा में गजपति राजा मुकुंद देव के आशीर्वाद से बस गये तब से भगवान जगन्नाथ को आत्मसात करने के साथ रथयात्रा अघरिया समाज की संस्कृति और परंपरा का अक्षुण्ण हिस्सा है जिसे समाज आज भी पूरी शिद्दत से निभाते आ रहा है जो अन्य लोगों को भी अपनी परंपरा को सहेजने के लिए प्रेरित करता है।
आज के आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर नगर निगम में अघरिया समाज की प्रथम पार्षद श्रीमती कमला पटेल, अधिवक्ता भागवत पटेल के साथ अघरिया समाज के सभी महिला पुरुष एवं बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-05-04 at 1.38.08 PM
    जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित
  • WhatsApp Image 2026-05-27 at 7.39.39 PM
    अघरिया सामुदायिक भवन कापन का २८ मई को लोकार्पण…
  • WhatsApp Image 2026-04-13 at 9.24.24 AM
    अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक कापन में आयोजित …
  • WhatsApp Image 2026-05-29 at 1.27.25 PM (1)
    अघरिया समाज के बल सभा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in