• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अघरिया समाज के बल सभा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

शिक्षा सबसे बड़ी ताकत… ओ पी चौधरी

सामाजिक विकास के लिए अपनों का टांग खींचने के बजाय हाथ खींचना होगा… अधिवक्ता चितरंजय

शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है जिससे आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं इसलिए समाज मेंं शिक्षा को प्रोत्साहित करें, यह उद्गार वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने अखिल भारतीय अघरिया समाज, जांजगीर के अघरिया सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य ऐति की आसंदी से व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के दम पर ही मैने सफलता की हर मंजिल हासिल किया है।

इन पलों में अति विशिष्ट अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने अघरिया समाज को मेहनतकश समाज बताते हुए कहा कि मैं हमेशा अघरिया समाज के विकास के लिए तत्परता के साथ खड़ा हूं। केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने समाज में एकता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक स्तर के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज कार्यक्रम के संयोजक पूर्व महासचिव एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि हमें समाज के विकास के लिए अपने लोगों के टांग खींचने के बजाय हाथ खींचना चाहिए तथा हम सब परस्पर समन्वय के साथ समाज की प्रगति हेतु योगदान सुनिश्चित करें।


इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला पाटले, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शगुन देव अघरिया, सभापति द्वय संगीता देवेंद्र गौतम एवं शंकर लाल गौतम के साथ ही अघरिया समाज के महासचिव कामता पटेल, महिला संयोजिका शशिकला, क्षेत्रीय अध्यक्ष रघुलाल कौशिक, संजय पटेल, कुशल पटेल, आर्यभट्ट शांडिल्य, ब्रजेश गौतम, दिलीप कौशिक, पवन कौशिक, गोमती भारद्वाज, श्रीमती पवन कौशिक आदि सामाजिक बंधुओंनकी सक्रिय सहभागिता रही।


अघरिया सामुदायिक भवन कापन के विशाल परिसर में प्रातः बाल सभा का शुभारंभ उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया पश्चात अतिथियों स्वागत के साथ स्वागत भाषण रघुलाल कौशिक तथा आय_व्यय प्रतिवेदन का पठन आर्यभट्ट शांडिल्य ने किया तो वहीं सभा को केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुशल पटेल ने हुई संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और विकास में योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।


पश्चात अपरान्ह अघरिया सामुदायिक भवन का लोकार्पण अभ्यागतों के द्वारा श्रीफल फोड़कर एवं फीता काट कर किया। आज के आयोजन सामाजिक बंधुओं में नारीशक्तियों के सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति और उत्साह ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-05-27 at 7.39.39 PM
    अघरिया सामुदायिक भवन कापन का २८ मई को लोकार्पण…
  • WhatsApp Image 2026-05-04 at 1.38.08 PM
    जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-13 at 9.24.24 AM
    अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक कापन में आयोजित …
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in