• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आयोजन: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका —

विश्व विजय सिंह तोमरकरियर मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों व ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से कराया गया परिचित

सक्ती, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में आज 12 अक्टूबर 2026 को स्थानीय हटरी धर्मशाला, सक्ती में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने उपस्थित युवाओं और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की अवधारणा तथा विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
युवा आयोग के अध्यक्ष श्री तोमर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आज के युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और लक्ष्य को साकार करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से देश और राज्य की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। इसके बाद पूरी लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत से उसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक पटेल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहने का संदेश दिया।
मंच पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) वासु जैन, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, आशा साव, एल्डरमेन दीपक गुप्ता तथा बाराद्वार मंडल अध्यक्ष गेंद राम मनहर सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अतिथि मंचासीन रहे। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को ज्ञान के प्रतीक के रूप में पुस्तक भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में नगर के विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ शिक्षक हरिलाल पटेल, चंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेश जायसवाल सहित अन्य प्रबुद्ध शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। मंच का सफल संचालन देवाशीष बनर्जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, करियर निर्माण के गुर और देश के विकास में अपनी भागीदारी को लेकर गहरी उत्सुकता दिखाई।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in