
इस हेतु आज माननीय जिलाधीश जयश्री जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी भाग द्विवेदी से भेंट कर सहमति ली गई।
इन पलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) एवं छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ NHRSJC के शक्ति के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ महिला सेल जिलाध्यक्ष श्रीमती कांता यादव, जिला सचिव फागूलाल कुर्रे, कमल चंद्रा के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू, सचिव सरोज महंत ने भी नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए दुलीचंद साहू ने बताया कि शिक्षक सम्मान सह अभिनंदन समारोह अपरान्ह 1.00 बजे स्वाद महल जेठा में आयोजित किया गया है जिसमें सभी संबद्ध विद्यालयों से सहभागिता का आग्रह किया गया है।











