• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने ऋषभ तीर्थ में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के साथ वन भ्रमण व सहभोज का लिया आनंद ।

शिक्षक भविष्य के निर्माता है और वह पूरे मनोयोग से विद्यार्थी को संवारने में लग जाएं तो भारत पुनः विश्व गुरु कहलाएगा…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

शिक्षक भविष्य के निर्माता है और वह पूरे मनोयोग से विद्यार्थी को संवारने में लग जाए तो हमारा देश पुनः विश्व गुरु के आसंदी को हासिल कर लेगा, यह उद्गार छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने मुख्य अतिथि की आसंदी से आज शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा।


इस अवसर पर कार्यशाला को जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू एवम कोषाध्यक्ष सरोज महंत ने शिक्षक के महत्व को बताते हुए शिक्षण शैली से उपस्थित शिक्षक वृंद का साक्षात्कार कराया तो वहीं ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र राठौर ने स्वागत भाषण एवम् आभार प्रदर्शन आयोजक विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण महान ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सचिव बी डी चौहान ने किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती एवम् भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया तथा मंचासिन सभी स्कूल संचालकों का चंदन तिलक व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। साथ ही प्रशिक्षण वर्ग के बाद सभी संचालकों के साथ ही शिक्षकों ने वन भ्रमण व शानदार वन भोज का आनंद लिया जिसके लिए ब्लॉक कोषाध्यक्ष विनोद साहू का सभी ने आभार जताया।
गौर तलब है कि अंचल के शैक्षणिक इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में निजी विद्यालयों ने प्रबंधक परिवार के साथ शिक्षा शिक्षिकाओं ने पारिवारिक वातावरण में प्रशिक्षण के साथ वन भ्रमण एवम् सहभोज का आनंद लिया जिसको लेकर शिक्षा जगत भारी उत्साह नजर आ रहा था।
ऋषभ तीर्थ की पावन धरा में जलप्रपात दमाउ धारा के कल कल ध्वनि से गुंजित वातावरण में श्री जगन्नाथ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित आज के समारोह में हाजिर करीब पच्चीस विद्यालयों के शिक्षक परिवार के लिए कार्यक्रम स्मरणीय पल में शुमार हो गया तथा सबने इस प्रकार के आयोजन सतत कराने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने स्कूल संचालक रामधन यादव, पुष्पेंद्र चंद्रा, जी आर प्रधान, संतोष चौहान, नेहा पाटले, शीतल पटेल, भुवन साहू, खिलावन साहू, लाकेश्वर श्रीवास, आरती काठे, शिवेश राठौर, फूल कुमारी बरेठ, पुष्पेंद्र राजपूत, दिनेश साहू, महेंद्र राठौर, नकुल भारद्वाज,अजीत चौहान, वाई एस चंद्रा की महती भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले  उत्कृष्ठ पहल…अधिवक्ता चितरंजय
    युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले…
  • WhatsApp-Image-2023-09-07-at-5.00.45-PM
    आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन
  • WhatsApp Image 2026-04-05 at 4.54.36 PM
    NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त…
  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-19.43.14
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय…
  • जिंदगी  की गतिशीलता में यायावरी एक विराम के साथ विश्राम भी है जो हमें पुनर्उर्जित करता है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल१९ जून विश्व भ्रमण दिवस (World Tourism Day) पर विशेषआलेख…
    जिंदगी की गतिशीलता में यायावरी एक विराम के साथ…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in