• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

CG Dhan kharidi Ghotala: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के किरीत, बिर्रा और कड़ारी धान खरीदी केंद्रों में करोड़ों रुपए की अनियमितता उजागर होने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।

जांच में कुल 4714.3 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत करीब 1.46 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में प्रभारी, प्रबंधक और हमाल समेत 7 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई है।

cg dhan kharidi ghotala 1

जिला सहकारिता बैंक

हेराफेरी और फर्जी एंट्री का खुलासा

सहकारिता विभाग की जांच रिपोर्ट में धान खरीदी केंद्रों के रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। अधिकारियों ने पाया कि स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक भंडारण में बड़ा अंतर है। कई जगह फर्जी एंट्री कर रिकॉर्ड को मैच कराने की कोशिश की गई, जबकि मौके पर धान की मात्रा कम मिली। जांच में यह भी सामने आया कि खरीदी और उठाव के दस्तावेजों में हेराफेरी कर सरकारी राशि का नुकसान पहुंचाया गया।

तीन थानों में दर्ज हुई FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागढ़, बिर्रा और बाराद्वार थानों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रभारी, केंद्र प्रबंधक और हमाल सहित कुल 7 आरोपियों को नामजद किया है।

शुरुआती जांच में लापरवाही के साथ-साथ सुनियोजित तरीके से रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब दस्तावेजों और स्टॉक से जुड़े अन्य रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन

बताया जा रहा है कि सहकारिता विभाग ने खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया था। इसी दौरान स्टॉक में भारी अंतर मिला, जिसके बाद विस्तृत जांच की गई। रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में आर्थिक अपराध और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

cg dhan kharidi ghotala

छत्तीसगढ़ धान

बढ़ सकती है कार्रवाई

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धान की हेराफेरी अकेले केंद्र स्तर पर हुई या इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। वहीं जिले में अन्य खरीदी केंद्रों के रिकॉर्ड की भी जांच की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी और अनियमितता का खुलासा हो सके।

उमेश कश्यप एडिशनल एसपी जांजगीर-चांपा

सहकारिता विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर जांजगीर-चांपा जिले के किरीत, बिर्रा और कड़ारी धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। जांच में लगभग 4714.3 क्विंटल धान की कमी सामने आई है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपए है।

मामले में संबंधित प्रभारी, प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ नवागढ़, बिर्रा और बाराद्वार थानों में अपराध दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड में हेराफेरी, फर्जी एंट्री और स्टॉक गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

asp jaanjgirchampa
 उमेश कश्यप, एडिशनल एसपी, जांजगीर-चांप

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2024-12-18 at 11.09.06 AM
    गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में अब तक 4.96 लाख…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2023-08-03 at 10.33.46 PM
    चिट फंड घोटाले पर AAP ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in