• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सफलता की कहानी

महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूह से सशक्त बनी गंगा बाई कुर्रे

राज्य शासन की योजनाओं के समन्वित प्रयासो से ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को मिली गति

जिला संवाददाता डॉ. राम कुमार मनहर जिला शक्ति

सक्ती, 13 अप्रैल 2026 // छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूहों की पहल ने ग्राम लवसरा की एक साधारण गृहणी को आत्मनिर्भरता की नई पहचान दी है। यह कहानी है श्रीमती गंगा बाई कुर्रे की, जिन्होंने संघर्षों के बीच उम्मीद की एक नई राह बनाई। कुछ समय पहले तक गंगा बाई का जीवन एक आम ग्रामीण महिला की तरह था, सीमित संसाधन, घर की जिम्मेदारियां और भविष्य को लेकर अनिश्चितता। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी चुनौती बन जाता था। कई बार उन्हें अपने छोटे-छोटे सपनों को भी दबाना पड़ता था। लेकिन हालात तब बदले, जब वे “जय माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह” से जुड़ीं। शुरुआत में झिझक थी, आत्मविश्वास की कमी भी थी, लेकिन समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उन्होंने धीरे-धीरे काम सीखना शुरू किया। आज वे फिनाइल और अन्य घरेलू उत्पाद बनाकर न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि हर महीने नियमित आय भी अर्जित कर रही हैं। इसी के साथ महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपए की मासिक सहायता उनके लिए संबल बन गई। यह छोटी-सी राशि उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई। अब वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दे पा रही हैं, घर के खर्चों को संभाल रही हैं और सबसे खास थोड़ी-थोड़ी बचत भी कर रही हैं। गंगा बाई की आंखों में अब डर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास झलकता है। वे मुस्कुराते हुए बताती हैं कि पहले सोचते थे कि जिंदगी ऐसे ही चलेगी, लेकिन अब लगता है कि हम भी कुछ कर सकते हैं। बच्चों का भविष्य अब पहले से बेहतर दिखाई देता है। आज गंगा बाई सिर्फ अपने परिवार का सहारा नहीं हैं, बल्कि पूरे गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर सही अवसर और थोड़ा सा सहयोग मिल जाए, तो हर महिला अपनी किस्मत खुद लिख सकती है। गांव की गलियों में अब गंगा बाई की पहचान सिर्फ एक गृहणी के रूप में नहीं, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रेरणादायक महिला के रूप में होती है जो अपने संघर्षों से उठकर सफलता की नई मिसाल बन गई हैं।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-08-26 at 8.46.01 AM
    सफलता की कहानी
  • Untitled-1 copy
    गाव म नशामुक्ति अऊ शराबबंदी ल लेके महिला समूह के…
  • WhatsApp-Image-2026-03-30-at-1.49.19-PM-860x645
    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख…
  • IMG-20260421-WA0127
    ​सक्ती महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित राशन…
  • Untitled-1
    तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in