• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी हेमलता मनहर बोलीं – बहनों के सम्मान में निरंतर काम कर रहे हैं विष्णु भैया

जांजगीर-चांपा, 25 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ी की निवासी श्रीमती हेमलता मनहर आज आधुनिक कृषि तकनीक और महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली हेमलता ने नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी और आज पूरे क्षेत्र में सम्मान से ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से पहचानी जाती हैं।


नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से श्रीमती हेमलता किसानों के खेतों में ड्रोन द्वारा नैनो उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर आधुनिक कृषि को बढ़ावा दे रही हैं। तकनीक के उपयोग से किसानों का समय और श्रम बचाने के साथ-साथ वे स्वयं भी रोजगार का सशक्त माध्यम तैयार कर चुकी हैं। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने गांव की अनेक महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।


श्रीमती हेमलता बताती हैं कि ड्रोन के माध्यम से कृषि कार्य करने पर उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1 से 2 लाख रुपये तक की आय हो रही है। इस आय से वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग कर रही हैं। उनके अनुसार आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ समाज में मिली पहचान उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना ने जहां उन्हें सम्मानजनक रोजगार का अवसर दिया, वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता रोजमर्रा की जरूरतों में संबल प्रदान कर रही है। ऐसी योजनाओं से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती हेमलता मनहर ने कहा कि हमारे विष्णु भैया बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। शासन की योजनाओं ने महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • f7a6d784-f7e0-4ab9-9edf-45383585b98a
    थाना नवागढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग/रात्रि गश्त के दौरान…
  • copy
    जप्त खाद अब किसानों तक, कृषि विभाग की बड़ी पहल,…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in